Move to Jagran APP

स्मार्ट होम की WiFi प्राइवेसी के लिए बेस्ट है यह डिवाइस, पढ़ें डिटेल में

स्मार्ट होम डिवाइसेज को सुरक्षित रखने का यह है परफेक्ट सोल्यूशन

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 02:10 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 02:10 PM (IST)
स्मार्ट होम की WiFi प्राइवेसी के लिए बेस्ट है यह डिवाइस, पढ़ें डिटेल में
स्मार्ट होम की WiFi प्राइवेसी के लिए बेस्ट है यह डिवाइस, पढ़ें डिटेल में

नई दिल्ली, टेक डेस्क। BD Soft ने साइबर सिक्योरिटी IoT डिवाइस Akita को भारतीय बाजारों में पेश किया है। Akita एक स्मार्ट होम IoT सिक्योरिटी डिवाइस है, जो वायरलेस नेटवर्क से जुडी डिवाइसेज को सिक्योर करता है। Akita ऐसा सिक्योरिटी उपकरण है, जिससे उपभोक्ता अपनी प्राइवेसी, घर और डिवाइसेज को हैकिंग आदि से बचा कर रखती है। आने वाले समय में ऐसी ही डिवाइसेज का बोलबाल होने वाला है। इसके पीछे का कारण है की स्मार्ट होम के साथ-साथ डिवाइसेज में आपसे जुडी छोटी-छोटी डिटेल्स स्टोर होती है। इसकी सुरक्षा के लिए और इसे मालवेयर और हैकिंग आदि से बचाने के लिए सिक्योरिटी डिवाइसेज की जरूरत पड़ती है। Akita IoT डिवाइस यहीं आपके काम आएगी।

loksabha election banner

Buy Now On Amazon

Akita तीन आसान चरणों, स्कैन > ब्लॉक > नोटिफाई के जरिए घरों की सिक्योरिटी के लिए सबसे सटीक सोल्यूशन है। मशीन लर्निगं समेत कई अन्य तकनीक से Akita सामान्य गतिविधियों को स्कैन करता है और आपके नेटवर्क की स्पीड कम किए बगैर इसे तत्काल बंद कर देता है। अगर किसी खतरे का पता चलता है तो Akita आपको मैसेज भेजता है और अगर आप उस मैसेज को नहीं समझ पाते हैं, तब आप उसे Akita में एक्सपर्ट्स के पास भेज सकते हैं। Akita एक्सपर्ट्स 24/7 आपके लिए स्टैंडबाई अवस्था में उपलब्ध रहता है। यह डिवाइस क्लाउड प्लैटफॉर्म द्वारा संचालित है।

Buy Now On Amazon

इस डिवाइस में एक स्मार्टफोन ऐप भी है, जो iOS और Android के लिए उपलब्ध है। इस ऐप के सहारे डिवाइस द्वारा सिक्योर किए गए तमाम Akita डिवाइसेज और सभी IoT को मैनेज किया जा सकता है। Akita आपके राऊटर पर एक लैन (पोर्ट एलएएन) से जुड़ा रहता है, जिसका यूजर के निजी सूचनाओं तक कोई ऐक्सेस नहीं होता है। इसलिए, यह आपकी निजी प्राइवेसी में एंटर किये बगैर आजीवन सुरक्षा प्रदान करता है।

जागरण न्यू मीडिया इस पेज में मौजूद लिंक्स से हुई सेल्स का कुछ हिस्सा ले सकता है। पोस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स की कीमत सटीक है और पोस्ट लिखते समय सभी प्रोडक्ट्स स्टॉक में मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.