Audible: फ्री ट्रायल के साथ पॉपुलर आर्टिस्ट की आवाज में सुनें अपनी पसंदीदा किताब को
Audible के साथ 200K से अधिक बुक्स को सुने कहीं भी कभी भी
नई दिल्ली, टेक डेस्क। किताबें पढ़ने का शौक है, लेकिन समय ना मिलने के कारण या तो बुक्स पढ़ ही नहीं पा रहे या काफी कम किताबें पढ़ पा रहे हैं। रीडिंग के शुअकीनों के लिए बाजार में अब एक नया विकल्प भी मौजूद है। आजकल ऑडियो बुक्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इसमें आपको बुक्स साथ में कैरी करने की जरूरत भी है पड़ती। अपने फोन में ही आप अपनी पसंद की जितनी चाहे बुक्स सुन सकते हैं। यह बुक्स पढ़ने या यूं कहें सुनने का नया तरीका है। आप ट्रैवल करते समय या जब भी आपको समय मिले बुक्स को सुन सकते हैं। इस तरह से आप समय का सही इस्तेमाल कर अधिक से अधिक बुक्स को सुन सकते हैं।
क्या है ऑडिबल? इसी क्षेत्र में ऑडिबल दुनिया का सबसे बड़ा ऑडियोबुक्स का सेलर है। भारत में ऑडिबल 200k से ज्यादा ऑडियो टाइटल ऑफर करता है। इसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप, अमिताभ बच्चन, नीलेश मिश्रा, वीर दास समेत कई पॉपुलर आर्टिस्ट द्वारा सुनाई गई बुक्स सम्मिलित हैं।
ऑडिबल मेम्बरशिप के लिए उपभोक्ताओं को कितनी राशि अदा करनी होगी?
इसमें उपभोक्ताओं को पहले महीने फ्री ट्रायल की सुविधा मिलती है। एक महीने के बाद उपभोक्ताओं को Rs 199 प्रति महीने की राशि अदा करनी होगी।
जागरण न्यू मीडिया इस पेज में मौजूद लिंक्स से हुई सेल्स का कुछ हिस्सा ले सकता है। पोस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स की कीमत सटीक है और पोस्ट लिखते समय सभी प्रोडक्ट्स स्टॉक में मौजूद थे।