Amazon लार्ज एप्लायंसेज सेल का उठाएं फायदा, इस क्रिसमस नए माइक्रोवेव में बनाएं केक
Amazon क्रिसमस सेल में लार्ज एप्लायंसेज पर मिल रही डील्स
नई दिल्ली, टेक डेस्क। क्रिसमस और न्यू ईयर के महीने में Amazon भी अपने उपभोक्ताओं के लिए कई शानदार डील्स लेकर आया है। Amazon पर 6 से 25 दिसम्बर तक लार्ज एप्लायंस क्रिसमस स्टोर सेल चल रही है। इसमें डिशवॉशर, माइक्रोवेव, रेफ्रिजेटर, वॉशिंग मशीन आदि पर डील्स दी जा रही है। इस पोस्ट में हम Amazon पर क्रिसमस स्पेशल एप्लायंसेज के तहत माइक्रोवेव पर मिलने वाली डील्स के बारे में बता रहे हैं। क्रिसमस और माइक्रोवेव में बनने वाले केक और पुडिंग के मौसम में क्यों ना आप भी अपने लिए यह प्रोडक्ट आर्डर कर लें।
Bajaj 20 L Grill Microwave Oven (2005 ETB, White): 20 लीटर कैपेसिटी के इस माइक्रोवेव ओवन को यूजर्स ने 4 स्टार रेटिंग दी है। MRP 9430 के इस माइक्रोवेव को 42 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ Rs 5490 में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसे Rs 258 प्रति महीने की EMI पर भी खरीदने का विकल्प मौजदू है। इसमें चाइल्ड लॉक, ऑटो-कुक जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
IFB 20 L Grill Microwave Oven (20PG4S, Black/ Silver): IFB अपनी लार्ज एप्लायंसेज के लिए पॉपुलर है। उपभोक्ताओं ने IFB के इस माइक्रोवेव को काफी पसंद किया है और इसे 4 स्टार रेटिंग दी है। MRP 9090 के इस प्रोडक्ट को 18 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ Rs 7469 में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसे ग्रिल्लिंग, रीहीट, डिफ्रॉस्टिंग और कुकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Haier 20 L Grill Microwave Oven (HIL2001GBPH, Black): Haier एप्लायंसेज में काफी पुराना, ट्रस्टेड और जाना-माना नाम है। Haier के इस माइक्रोवेव को यूजर्स ने लिस्ट में मौजूद बाकी सभी माइक्रोवेव से सबसे ज्यादा रेटिंग दी है। यूजर्स ने इसे 4.5 स्टार रेटिंग दी है। MRP 7190 के इस माइक्रोवेव को 9 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ Rs 6549 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।
Panasonic 23 L Grill Microwave Oven (NN-GT342MFDG, Silver): पैनासोनिक के इस माइक्रोवेव ओवन को भी यूजर्स ने पसंद किया है और इसे 4.5 स्टार रेटिंग दी है। MRP 9990 के इस प्रोडक्ट को Amazon से 12 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ Rs 8742 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है। इसका फिलहाल एक ही पीस स्टॉक में बचा है। हालांकि, पेज पर लिखा गया है की और पीस जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।