पडलिंग के लिए बेमिसाल- मैसी फ़र्ग्यूसन का क्रांतिकारी 'डायनाट्रैक' ट्रैक्टर

पडलिंग के लिए बेमिसाल- मैसी फ़र्ग्यूसन का क्रांतिकारी 'डायनाट्रैक' ट्रैक्टर
Publish Date: Wed, 17 May 2023 06:41 PM (IST)Author: Siddharth Priyadarshi

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। किसान फसलों का ज़्यादा से ज़्यादा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों को अपना रहे हैं। इससे उनका समय बच जाता है और श्रम भी कम लग जाता है, और जब कृषि कार्य में लागत कम होती है, तो इससे किसानों को अधिक से अधिक मुनाफ़ा मिलता है। धान की खेती में कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल होता है, जिसमें पडलिंग (गिली जुताई) एक महत्वपूर्ण तकनीक है।

अधिक जानकारी के लिए देखें ये वीडियो- 

आधुनिक तकनीक, ज़्यादा शक्ति और उन्नत सुविधाओं से भरपूर Massey Ferguson DYNATRACK रेंज में 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों के कई मॉडल हैं जैसे:

1. MF 241 (2WD) - 42 hp रेंज

2. MF 244 (4WD) - 44 hp रेंज

3. MF 246 (2WD / 4WD) - 46 hp रेंज

4. MF 254 (2WD / 4WD) - 50 hp रेंज

मैसी के 'डायनाट्रैक' रेंज के ट्रैक्टर ज़्यादा ताक़त, कम ईंधन ख़पत और अधिकतम सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं। इसमें ऐसे कई फीचर दिए गए हैं, जो पडलिंग के काम को आसान बनाते हैं, साथ ही साथ ये ट्रैक्टर ढुलाई और कमर्शियल कार्यों में भी अद्भुत हैं।

अन्य फसलों के मुकाबले धान की खेती कठिन होती है और अलग तरह से की जाती है। इसकी खेती गहरे पानी में होती है जिसमें पडलिंग की प्रक्रिया बेहद ज़रूरी है। पडलिंग को हम गिली जुताई के नाम से भी जानते हैं। यह धान के पौधों की रोपाई से ठीक पहले की जाने वाली जुताई होती है, इसमें खेत में पानी भरकर कल्टीवेटर या रोटावेटर की मदद से मिट्टी को अच्छी तरह मथा जाता है। कहीं-कहीं यह कार्य हल की मदद से भी किया जाता है। यह ज़रूरी है क्यूंकि इससे मिट्टी नरम रहती है और धान की रोपाई में कोई समस्या नहीं होती। साथ ही, इस प्रक्रिया से मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

पडलिंग एक ऐसा कार्य है, जिसमें ट्रैक्टर को गहरे पानी में उतारकर खेत के कोने-कोने तक ले जाया जाता है। इसमें ट्रैक्टर को बार-बार आगे पीछे जाना और आना पड़ता है। Massey Ferguson DYNATRACK सीरीज़ के ट्रैक्टर पडलिंग के कार्य में पूरी तरह से निपुण हैं क्योंकि इनमें 24-स्पीड सुपर-शटल गेअरबॉक्स है जिससे ट्रैक्टर एक ही गति से आगे-पीछे, बिना किसी परेशानी से चल सकता है। इनमें अल्ट्रा प्लेनेटरी प्लस फीचर भी दिया गया है, जो क्राउन व्हील पीनियन को टूटने नहीं देता। इसमें सर्वोत्तम सुविधाजनक ड्यूल-डायफ्रॉम क्लच भी है, जो पडलिंग के दौरान किसान के पैरों में ज़्यादा ज़ोर नहीं पड़ने देता, और DYNATRACK में दिए विशेष सेरामेटालिक क्लच प्लेट से क्लच को लंबी उम्र मिलती है।

Massey Ferguson DYNATRACK सीरीज के ट्रैक्टर हर तरह के कार्य करने में सक्षम हैं। यह ढुलाई और लोडर के कार्य में भी पूर्णतः कुशल है। यह ट्रैक्टर हैवीड्यूटी अगले एक्सल के साथ आते हैं, जो उनपर पड़ने वाले लोड को बहुत ही आसानी से झेल सकते हैं। इन ट्रैक्टरों में विश्व प्रसिद्ध मैसी डायनालिफ़्ट हाइड्रॉलिक्स सिस्टम है, जो लोडर, ट्रॉली और अन्य उपकरणों को तेज़ गति और मज़बूत पकड़ प्रदान करता है, और इसकी विश्वसनीयता इतनी अच्छी है कि इसे कभी खोलने की ज़रुरत ही नहीं पड़ती।

DYNATRACK में दुनिया का पहला एक्सटेंडेबल व्हीलबेस फ़ीचर है जिसकी मदद से ट्रैक्टर के व्हीलबेस को खेती के दौरान 100 mm घटाया जा सकता है और ढुलाई के दौरान 100 mm बढ़ाया जो सकता है, जिससे ट्रैक्टर को बेहतर स्थिरता मिले और यह भारी लोड की ढुलाई करते वक़्त अगले हिस्से को उठने से रोकता है।

इन सभी विशेषताओं के कारण, विश्व-प्रसिद्ध कंपनी - टैफे द्वारा निर्मित Massey Ferguson के DYNATRACK ट्रैक्टर बहुत कम समय में विभिन्न कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इससे किसान न केवल अपनी उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं, बल्कि साल भर काम करके अधिक आय भी कमा सकते हैं!

आप भी DYNATRACK के साथ धान की खेती में आसानी से पडलिंग कर अपनी उपज बढ़ा सकते हैं! आज ही अपना 'सबसे बड़ा ऑलराउंडर' Massey Ferguson का 'डायनाट्रैक' ट्रैक्टर घर ले आएं और उन्नति को अपनाएं। क़ीमत, अधिक जानकारी और डेमो बुक करने के लिए विजिट करें- https://bit.ly/MFJagran

मैसी हेल्पलाइन: 1800 4200 200 पर तुरंत कॉल करें।

Registrer Now