विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुर्सी या बेड पर बैठकर पैर क्यों नहीं हिलाने चाहिए? जानिए बड़े-बुजुर्ग ऐसा करने से क्यों रोकते हैं

Published: Sun, 06 Sep 2026 07:00 PM (IST)

हिंदू धर्म में कुर्सी या बिस्तर पर बैठकर पैर हिलाने को अशुभ माना जाता है, जिसके पीछे ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के गहरे कारण हैं।

कुर्सी या बेड पर बैठकर पैर हिलना सही या गलत? (Picture Credit: AI Generated)

कुर्सी या बेड पर बैठकर पैर हिलना सही या गलत? (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. पैर हिलाना धन हानि और मानसिक तनाव का कारण बनता है।

  2. यह आदत कुंडली में चंद्रमा और शनि को प्रभावित करती है।

  3. वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अक्सर घरों में बड़े-बुजुर्ग कुर्सी या बिस्तर पर बैठकर पैर हिलाने पर तुरंत टोक देते हैं, जिसे कई लोग अंधविश्वास मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इससे पीछे ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में बेहद खास रहस्य है।

ऐसा माना जाता है कि बेड या फिर कुर्सी पर बैठकर पैर हिलाने से इंसान को जीवन में धन हानि का सामना करना पड़ सकता है और अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही से कुंडली में चंद्रमा और शनि की स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा करने से क्यों मना किया जाता है। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार बताते हैं इसके पीछे की खास वजह के बारे में।

श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार, बैठते समय निरंतर पैर हिलाने से कुंडली में चंद्रमा और शनि की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

vasttu tips

(Picture Credit: AI Generated)

ज्योतिषीय, वास्तु और मानसिक प्रभाव

मानसिक तनाव और चंचलता: बिस्तर या कुर्सी पर बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत से मन में चंचलता आती है और मानसिक तनाव बढ़ता है।

धन हानि का कारण: सनातन मान्यता के अनुसार, यह आदत घर से लक्ष्मी और समृद्धि के जाने का कारण बनती है। पौराणिक मान्यताओं में इसे अलक्ष्मी का आह्वान माना गया है, जिससे बेवजह के खर्चे बढ़ते हैं और धन संचय में बाधा आती है।

नकारात्मक ऊर्जा: वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से बिना किसी कारण पैर हिलाने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो व्यक्ति की एकाग्रता और कार्यक्षमता को कम करती है।

कार्यक्षमता और फोकस में कमी- यह नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के ध्यान को भंग करती है, जिससे एकाग्रता घटती है और बनते हुए कार्यों में अचानक रुकावटें आने लगती हैं।

ग्रहों का अशुभ प्रभाव: यह आदत कुंडली में चंद्रमा और शनि की स्थिति को कमजोर करती है। चंद्रमा मन का कारक है और शनि स्थिरता का, इसलिए इनके पीड़ित होने से जीवन में अस्थिरता, संघर्ष और मानसिक अशांति बढ़ती है।

यह भी पढ़ें- घर में बिल्ली पालने से पहले जानें वास्तु के ये नियम, वरना बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा

यह भी पढ़ें- भगवान की पुरानी तस्वीरें और कैलेंडर खराब हो जाएं तो क्या करें? पढ़ें विसर्जन का सही नियम

यह भी पढ़ें- क्या आप भी करा रहे हैं सत्यनारायण कथा? पूर्ण फल के लिए अभी जान लें दिशा, भोग और पूजा के अहम नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।