Move to Jagran APP

Vastu Tips To Remove Negativity: घर से नकारात्मकता करनी है दूर तो हर दिन करें ये उपाय, परेशानियों से मिलेगी निजात

Vastu Tips To Remove Negativity हर स्थान पर नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा वास माना जाता है। जहां सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति की सुख-समृद्धि और उन्नति की प्रतीक होती है। वहीं नकारात्मकता ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में कलह आर्थिक समस्याओं की कारण होती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 11:58 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 01:04 PM (IST)
Vastu Tips To Remove Negativity: घर से नकारात्मकता करनी है दूर तो हर दिन करें ये उपाय, परेशानियों से मिलेगी निजात
Vastu Tips To Remove Negativity: घर से नकारात्मकता करनी है दूर तो हर दिन करें ये उपाय

Vastu Tips To Remove Negativity: हर स्थान पर नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा वास माना जाता है। जहां सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति की सुख-समृद्धि और उन्नति की प्रतीक होती है। वहीं, नकारात्मकता ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में कलह, आर्थिक समस्याओं की कारण होती है। वास्तु के अनुसार, कई ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है। इन उपायों को हर दिन किया जा सकता है। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

loksabha election banner

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए प्रतिदिन करें ये उपाय:

1. वास्तु के अनुसार, अगर घर गंदा और अव्यवस्थित है तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा होता है। ऐसे में हर रोज सुबह उठकर घर को अच्छे सा साफ करना चाहिए। साथ ही घर को व्यवस्थित रखना चाहिए। घर के आस-पास की जगहों को हर दिन साफ करना चाहिए। पोंछा लगाते समय पानी में नमक डालें और उसके बाद ही पोंछा लगाएं। इससे नकारात्मकता दूर रहती है।

2. घर की साफ-सफाई करने के बाद स्नान करें। घर में सुगंधित धूप भी जलाएं। अगर आप चंदन की धूप जलाते हैं तो उत्तम होता है। चंदन की धूप जलाना उत्तम माना जाता है। जब भी घर में धूप जलाएं तो घर के हर कोने में दिखाएं। इससे घर में सकारात्मकता रहती है।

3. घर के एकांत स्थान और कोने में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. सुबह जब आप उठ जाएं तो घर की खिड़की दरवाजे खोल दें। अगर घर के पूर्व दिशा में खिड़की हो तो उसे खोलकर ही रखें। इससे घर में सूर्य का प्रकाश और ताजी हवा का संचार भी होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.