Move to Jagran APP

Vastu Tips: घर में हो रहा है नकारत्मकता का प्रवाह तो इन टिप्स के जरिए लाएं सकारात्मकता

Vastu Tips कई बार ऐसा होता है कि आपके घर या उसके आस-पास नकारत्मकता का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं होने लगती हैं। आपके हर काम में रुकावट आ जाती है और परिवार की शांति भी भंग हो जाती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 02:50 PM (IST)
Vastu Tips: घर में हो रहा है नकारत्मकता का प्रवाह तो इन टिप्स के जरिए लाएं सकारात्मकता
Vastu Tips: घर में हो रहा है नकारत्मकता का प्रवाह तो इन टिप्स के जरिए लाएं सकारात्मकता

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि आपके घर या उसके आस-पास नकारत्मकता का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं होने लगती हैं। आपके हर काम में रुकावट आ जाती है और परिवार की शांति भी भंग हो जाती है। आर्थिक स्थिति से लेकर परिवार में मतभेद होने तक कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना बहुत आवश्यक हो जाता है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में आज हम आपको कुछ वास्तु टिप्स दे रहे हैं जिनके जरिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, इसका कोई वैज्ञनिक आधार नहीं है। यह केवल जानकारी मात्र है।

loksabha election banner

नकारत्मकता को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स:

1. घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता को कम करने के लिए प्रतिदिन अपने घर में कपूर जलाएं। कपूर को घर के कोनों में जलाना भी अच्छा होता है। इससे सकारात्मका का प्रवाह होता है। इसके अलावा अगर घर में कपूर जलाई जाए तो हवा में मौजूद कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं।

2. रंगों का ध्यान रखकर भी नकारात्मकता को दूर किया जैा सकता है। घर में कभी भी गहरे या तीखे रंगों का इस्तेमाल न करें। बल्कि हमेशा हल्के और अच्छे रंगों का ही इस्तेमाल करें। ये देखने में भी अच्छे लगते हैं। वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर और उत्तर-पूर्व क्षेत्र में अगर नीला रंग इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होता है। वहीं, पूर्व क्षेत्र में हरे रंग का इस्तेमाल बेहतर होता है। इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है।

3. घर के बाथरूम और टॉयलेट को हमेशा बंद रखना चाहिए। साथ ही इनकी साफ-सफाई हमेशा रखनी चाहिए। स्नान करने के बाद बाथरूम को सुखा देना चाहिए। गीला बाथरूम नहीं छोड़ना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.