Move to Jagran APP

Vastu Tips of Daily Routine: दिनचर्या में अपनाएं वास्तु के ये नियम, परेशानियां होंगी आपसे कोसों दूर

Vastu Tips of Daily Routine वास्तुशास्त्र हमारे दैनिक जीवन के कई ऐसे कामों के बारे में बताता है जो आगे चल कर वास्तु दोष का रूप ले लेते है। इनके कारण हमारे जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। हमारी तरक्की और उन्नति पर भी इनका नकारात्मक असर पड़ता है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 12:04 AM (IST)
Vastu Tips of Daily Routine: दिनचर्या में अपनाएं वास्तु के ये नियम, परेशानियां होंगी आपसे कोसों दूर
दिनचर्या में अपनाएं वास्तु के ये नियम, परेशानियां होंगी आपसे कोसों दूर

Vastu Tips of Daily Routine: कई बार हम अपनी रोज की जिंदगी में कई ऐसे काम करते हैं जो लॉग टाइम में हमारे लिए नुकसानदायक होते हैं। लेकिन आदतन हम उन पर घ्यान नहीं देते हैं। वास्तुशास्त्र हमारे दैनिक जीवन के कई ऐसे कामों के बारे में बताता है जो आगे चल कर वास्तु दोष का रूप ले लेते है। इनके कारण हमारे जीवन में परेशानियां और बाधांए आने लगती हैं। हमारी तरक्की और उन्नति पर भी इनका नकारात्मक असर पड़ता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे ही नियमों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाने से वास्तुदोष दूर होते हैं। जीवन की सकारात्मकता में वृद्धि होती है और हमारी तकलीफें और परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....

prime article banner

1-घर में कभी भी झाडू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से घर की बरकत में कमी आती है।

2-दो या दो से अधिक झाडूओं को कभी एक साथ आपस में उलझा कर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से घर में कलेश और झगड़ा बढ़ने की आशंका रहती है।

3- घर में पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकालें। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और पितरों को भी शांति मिलती है।

4- सप्ताह में एक बार घर में सेंधा नमक से पोंछा जरूर लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर है।

5- घर के कोनों में मकड़ी के जाले ना लगने दें, वास्तु के अनुसार जाला लगने से जीवन में बाधाएं आने लगती है।

6- सूर्य की किरणें निकलने के साथ ही घर में पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से घर में धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है।

7- पूजा की आरती या अगरबत्ती को कभी भी मुंह से फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए।

8- बिस्तर पर बैठकर खाना कभी ना खाएं ऐसा करने से धन की हानि होती है और घर में लक्ष्मी नहीं आती।

9- घर में पेड़-पौधें लगाएं, कहा जाता है कि घर में हरियाली से जीवन में खुशहाली बनीं रहती है।

10- घर में जूते-चप्पल इधर-उधर बिखेरकर या उल्टे-सीधे करके नहीं रखने चाहिए। इससे घर में अशांति होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.