Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना घर से कभी नहीं दूर होगी दरिद्रता
Vastu Tips वास्तु शास्त्र में सामान्य दिनचर्या को लेकर कई बातें बताई गई हैं। मान्यता है कि सुबह और शाम का समय भगवान की आराधना का समय है। इस दौरान कोई अन्य कार्य करने से बचना चाहिए। जानिए शाम के समय कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।
नई दिल्ली, Vastu Tips: हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वह सुखी और धन-धान्य से भरपूर जीवन जिएं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद कुछ लोगों को शुभ फल नहीं मिलता। घर में लड़ाई-झगड़े होना, धन की कमी होना, किसी ना किसी व्यक्ति का बीमार रहना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी समस्याएं कई बार घर में मां लक्ष्मी की कृपा न होने के कारण भी होने लगती हैं। वास्तु के अनुसार, कई बार अपनी दिनचर्या में ऐसी चीजें करने लगते हैं जिससे वास्तु दोष तो होता ही है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी घर से उल्टे पांव वापस चली जाती हैं। ऐसी ही वास्तु में कुछ कामों के बारे में बताया है जिन्हें शाम के समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि शाम के समय भगवान शिव अपने गढ़ के साथ पृथ्वी पर घूमते हैं ऐसे में यदि कोई व्यक्ति यह काम करते हुए पाया जाता है तो भगवान शिव वहां से चले जाते हैं इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी चली जाती हैं। जिसके कारण घर में हमेशा के लिए अलक्ष्मी का वास हो जाता है। कुलक्ष्मी के वास होने से शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शाम के समय बिल्कुल भी न करें काम
भोजन करना
शास्त्रों के मुताबिक सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि उस समय भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है और वह विश्राम की अवस्था में होते हैं। ऐसे में इस समय भोजन करने से देवी-देवताओं का अपमान माना जाता है। माना इस समय भोजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है और दरिद्रता का वास हो जाता है।
दहलीज पर बैठना
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि शाम के समय देहरी पर नहीं बैठना चाहिए। इसके साथ ही देहरी पर बैठ कर रोना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि शाम के समय देहरी या दहलीज में बैठने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती है, जिससे घर में अलक्ष्मी का वास हो जाता है।
घर में झाड़ू लगाना
शास्त्रों में शाम के समय झाड़ू या पोछा लगाना बिल्कुल वर्जित है। माना जाता है कि शाम के समय घर में झाड़ू लगाने से महालक्ष्मी भी चली जाती हैं और व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। इसी कारण सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।
सूर्यास्त के समय सोना
शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय सोना भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस समय सोने से व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्यास्त के समय करें ये काम
शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय भगवान की प्रार्थना करना सबसे अच्छा माना जाता है। आप अपने कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि कर लें या फिर हाथ पैर धोकर साफ वस्त्र पहन लें और मंदिर में या फिर घर के किसी साफ स्थान में बैठकर भगवान की आराधना करें।
Pic Credit- Instagram/earning_by_lxm
डिसक्लेमर'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'