विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए घर में रखें ये चीजें, कारोबार में खूब होगी बढ़ोतरी

Published: Wed, 21 May 2025 10:57 AM (IST)

व्यक्ति के जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के बारे में वास्तु शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। ...और पढ़ें

Vastu Tips: कैसे प्राप्त करें मां लक्ष्मी की कृपा
Vastu Tips: कैसे प्राप्त करें मां लक्ष्मी की कृपा

HighLights

  1. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए कई उपाय किए जाते हैं।
  2. मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं।
  3. घर में कुछ चीजों को रखने से अच्छे दिन शुरू होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखना शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते है। ऐसे में आइए विस्तार विसतर से जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखने से कौन-से लाभ मिलेंगे। 

 

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या छुटकारा पाने के लिए घर में नारियल रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नारियल रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे जातक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।  

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

इसके अलावा घर में पिरामिड में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर बनवाते समय वास्तु की इन टिप्स का जरूर रखें ध्यान, हमेशा सुख-शांति का होगा वास

मां लक्ष्मी की कृपा होगी प्राप्त

अगर आपकी तिजोरी हमेशा खाली रहती है, तो ऐसे में आप तिजोरी में कौड़ी रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से हमेशा तिजोरी भरी रहेगी और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कौड़ी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी।

कारोबार में खूब होगी बढ़ोतरी

अगर आप बिजनेस में अधिक मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी आपको सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो ऐसे में दुकान या ऑफिस में भगवान कुबेर की प्रतिमा रखें। वास्तु के अनुसार, इस उपाय को करने से कारोबार में खूब बढ़ोतरी होती है। साथ ही जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

धन जुड़ी सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

इसके अलावा घर में श्री यंत्र रखना भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में श्री यंत्र को रखने से धन जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में नया मार्गदर्शन मिलता है।  

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में सोने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नींद से जुड़ी समस्याएं होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'