विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: किचन में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना करना पड़ेगा हानि का सामना

By Shivani SinghEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 11:20 AM (IST)

Vastu Tips For Kitchen वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को ...और पढ़ें

Vastu Tips: किचन में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना करना पड़ेगा हानि का सामना
Vastu Tips: किचन में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना करना पड़ेगा हानि का सामना

नई दिल्ली, Vastu Tips for Kitchen: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद किचन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ तरक्की पर अच्छा या बुरा असर डालती है। इसलिए किचन की अहम भूमिका मानी जाती है। किचन को सही दिशा में होने के साथ-साथ वहीं पर रखी हर एक चीज का असर पड़ता है। कहा जाता है कि जहां वास्तु दोष होता है, वहीं पर बरकत चली जाती है और धन की कमी हो जाती है। इसलिए जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

किचन में न रखें ये चीजें

टूटे-फूटे बर्तन

किचन में कभी भी टूटे-फूटे या फिर जिन बर्तनों में दरार आ गई है। उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि ऐसे बर्तनों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिसके कारण उस घर में रहने वाले लोगों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।

किचन में न रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए । क्योंकि झाड़ू में गंदगी होती है। जिसके कारण किचन में गंदगी बढ़ती है। किचन सदस्यों के लिए भोजन बनता है। इसलिए घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

एल्युमिनियम के बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में एल्यूमिनियम के बर्तन भी नहीं रखना चाहिए। इस धातु के बर्तन होने से चर्म सहित कई रोगों के होने की आशंका बढ़ जाती है।

कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा भी नहीं रखनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाता है। इसके साथ खाने वाली जगह पर विषैले पदार्थ रखना खतरनाक साबित हो सकता है।

शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में शीशा या इससे संबंधित कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ ही गृह क्लेश का सामना करना पड़ता है।

Pic Credit- Freepik

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''