विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें भगवान की मूर्ति! ये 5 चीजें देना पड़ सकता है भारी

Published: Wed, 29 Apr 2026 12:00 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानें क्या किसी को भगवान की मूर्ति गिफ्ट करनी चाहिए? साथ ही जानें वो 5 चीजें ...और पढ़ें

भगवान की मूर्ति गिफ्ट करने के नुकसान (AI-Generated Image)

भगवान की मूर्ति गिफ्ट करने के नुकसान (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दान-पुण्य को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। माना जाता है कि निस्वार्थ भाव से किया गया दान न केवल घर में सुख-शांति लाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भी कल्याण करता है। अक्सर खुशी के मौकों जैसे शादी, जन्मदिन या गृह प्रवेश पर हम एक-दूसरे को तोहफे देते हैं।

इन तोहफों में सबसे कॉमन है भगवान गणेश या अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि वास्तु के नजरिए से यह सही है या नहीं? आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र इस बारे में क्या कहता है।

क्या भगवान की मूर्ति गिफ्ट करना सही है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके पड़ोस या क्षेत्र में कोई नया मंदिर बन रहा है, तो वहां देवी-देवताओं की मूर्तियां दान करना बेहद शुभ और फलदायी होता है। इससे भगवान की विशेष कृपा मिलती है। लेकिन, किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से भगवान की मूर्ति या तस्वीर उपहार में देना वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता।

इसके पीछे का तर्क यह है कि जब हम किसी को भगवान की मूर्ति देते हैं, तो प्रतीकात्मक रूप से हम अपने घर के सौभाग्य और ईष्टदेव को अपने से दूर भेज रहे होते हैं। इसी तरह, चांदी के वे सिक्के जिन पर देवी-देवताओं के चित्र बने हों, उन्हें भी उपहार में देने से बचना चाहिए।

Vastu gift

(Image Source: AI-Generated)

इन 5 चीजों को भी न करें गिफ्ट

वास्तु शास्त्र में कुछ अन्य चीजों की भी लिस्ट दी गई है, जिन्हें उपहार में देने से आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है या घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है:

नुकीली चीजें: कभी भी किसी को कैंची, चाकू, सुई-धागा या लोहे का सामान गिफ्ट न करें। वास्तु कहता है कि इससे देने वाले और लेने वाले के बीच मतभेद और तनाव बढ़ता है।

चमड़े का सामान: वास्तु के अनुसार, जूते, चप्पल, बेल्ट या पर्स जैसी चमड़े की चीजें गिफ्ट करना अशुभ होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को न्योता दे सकता है।

परफ्यूम और तेल: खुशबूदार चीजें जैसे परफ्यूम या फिर तेल को भी उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता।

मनी प्लांट: अक्सर लोग हरियाली के नाम पर मनी प्लांट गिफ्ट कर देते हैं। लेकिन, वास्तु कहता है कि मनी प्लांट (Money plant) देने का मतलब है अपनी आर्थिक समृद्धि किसी और को सौंप देना। इससे आपकी बरकत कम हो सकती है।

घड़ी: घड़ी को समय का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घड़ी गिफ्ट करने का मतलब है अपना 'समय' दूसरे को देना। अगर आपका अच्छा समय चल रहा है, तो वह दूसरे के पास जा सकता है, जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद घर से बाहर न फेंकें कूड़ा, हो सकती है पैसों की तंगी; जानें झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम

यह भी पढ़ें- सावधान! बेड के नीचे रखा कबाड़ कहीं आपके सुखी वैवाहिक जीवन में जहर तो नहीं घोल रहा?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।