विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips For Wealth: घर के इन स्थानों में छुपी होती है गरीबी, छोटे-छोटे उपायों से दूर होगी बदकिस्मती

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Sun, 28 May 2023 09:35 AM (IST)

वास्तु शास्त्र में हर वस्तु के लिए कुछ-न-कुछ नियम बनाए गए हैं। साथ ही हर वस्तु के लिए एक दिशा ...और पढ़ें

Vastu Tips For Wealth घर के इन स्थानों में छुपी होती है गरीबी।
Vastu Tips For Wealth घर के इन स्थानों में छुपी होती है गरीबी।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips For Wealth: धन कमाने के लिए व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है। लेकिन कई लोगों को मेहनत के बाद भी सही परिणाम नहीं मिलते। या फिर अच्छा खासा कमाने के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता। ऐसा घर में मौजूद वास्तु दोष के कारण हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ टिप्स बताए गए हैं। जिन्हें आप उपयोग में लाएं तो इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

कहां छिपी होती है गरीबी

पानी की टंकी हर किसी के घर में पाई जाती हैं। अगर आपके घर की टंकी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखी है तो यह भी गरीबी का कारण बन सकती है। इसलिए आज ही इसकी दिशा बदलें। वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि की दिशा माना गया है। इस स्थान पर जल रखने से घर में नकारात्मकता आती है। जिसके कारण घर में वाद-विवाद चलते रहते हैं।

किस दिशा में नहीं होना चाहिए टॉयलेट

घर का टॉयलेट कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। क्योंकि इससे घर में मुसीबतें आनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही इस दिशा में टॉयलेट होने से शारीरिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। नया घर खरीदते समय भी टॉयलेट की दिशा का ध्यान जरूर रखें।

किस दिशा का है सबसे ज्यादा महत्व

वैसे तो पूरे घर को साफ रखना जरूरी है। लेकिन घर की उत्तर दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में भगवान कुबेर का वास माना गया है। साथ ही इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि उत्तर दिशा में कभी भी गंदगी या कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'