Move to Jagran APP

Vastu Tips For Wall Clock At Home: क्या घर पर घड़ी लगाते समय आपने भी की है यह गलती तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Vastu Tips For Wall Clock At Home हम सभी के जीवन में घड़ी का समय महत्व बहुत ही अहम है। जब भी समय देखना होता है तो हम घड़ी को देखते हैं। हम सभी को समय के अनुसार चलना बेहद ही पसंद होता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 09:15 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 03:14 PM (IST)
Vastu Tips For Wall Clock At Home: क्या घर पर घड़ी लगाते समय आपने भी की है यह गलती तो इन बातों का रखें खास ख्याल
क्या घर पर घड़ी लगाते समय आपने भी की है यह गलती तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Vastu Tips For Wall Clock At Home: हम सभी के जीवन में घड़ी का समय महत्व बहुत ही अहम है। जब भी समय देखना होता है तो हम घड़ी को देखते हैं। हम सभी को समय के अनुसार चलना बेहद ही पसंद होता है। हम अपना हर काम समय को ध्यान में रखकर ही पूरा करते हैं। समय का ध्यान रख कर ही काम करना हर किसी की जरूरत है। चलती घड़ी को समय बताती है लेकिन अगर घर में घड़ी बंद पड़ी हो तो यह कार्यों में अङचने लाती हैं।

loksabha election banner

कई बार घड़ी गलत दिशा में लगाने से विपरीत परिणाम देने लगती है। वास्तु के मुताबिक, घर में घड़ी उत्तर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। यह दिशा वृद्धि कारक होती है। दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर में रहने वाले लोगों की उन्नति में रुकावट आती है। साथ ही घर के मुखिया का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। ज्योतिषाचार्य पं. दयानन्द शास्त्री जी बताते हैं कि घर में घड़ी बंद नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में व्यक्ति की प्रगति में रूकावट आती है। घड़ी पर धूल भी नहीं जमने देनी चाहिए।

घर में घड़ी को लगाते समय इन बातों की रखें ख्याल:

1. त्रिकोण आकार और आयत आकार लाल रंग की घड़ी उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इससे काम में आसानी होती है। साथ ही व्यक्ति को हेल्थ, वेल्थ नेम एंड फेम भी मिलता है। समय पर काम पूण होते हैं।

2. गोल या दिल के आकार की सफेद रंग की घड़ी उत्तर दिशा में ही लगाएं। धन शीघ्र आात है। साथ ही काम भी बनने लगते हैं। घर में खुशियां आती हैं।

3. ओवल और हाफ सर्किल और चौरस आकार की हरे रंग की घड़ी उत्तर दिशा में ही लगाएं। निर्विघ्न काम पूरे होंगे। व्यक्ति का काम में मन भी लगेगा। रूके हुए काम भी पूरे होने शुरू हो जाएंगे।

4. गोल आकार की क्रीम कलर की घड़ी को लगाएं। इससे परिवार की खुशियां बढ़ेंगी और धन में भी वृद्धि होगी।

5. षटकोण आकार या गोल आकार या ओवल आकार और गुलाबी रंग की घड़ी पूर्व दिशा में लगाएं। इससे व्यक्ति को उनके दुश्मन परेशान नहीं कर पाएंगे। साथ ही धन में भी वृद्धि होगी।

6. घर में खिड़की के पास घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य खराब रहने लगता है। इससे घर का माहौल भी बिगड़ता है।

7. घर में घड़ी का शीशा टूटा नहीं होना चाहिए। साथ ही घड़ी का समय पीछे न चले यह भी ध्यान रखना चाहिए।

8. तकिए के नीचे घड़ी कभी भी नहीं रखनी चाहिए। यह नकारात्मक प्रभाव का संकेत देती है।

9. नए अवसर पाने के लिए घड़ी को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। घर के हॉल में चौकोर और बेडरूम में गोल घड़ी लगाई जानी शुभ होती है। इससे घर में शांति बनी रहती है।

10. मधुर संगीत वाली घड़ी घर में सकारात्मक उर्जा का संचार बनाती है। यह घड़ी हरे और ऑरेज रंग की नहीं होनी चाहिए।

11. आयत आकार या चौरस आकार के पीले रंग की घड़ी को उत्तर दिशा में ही लगाएं। इससे काम समय पर होते हैं और धन में भी वृद्धि होती है।

12. आयत आकार या गोल आकार की पैनडुलम्ब वाली नीले रंग की घड़ी घर में पश्चिम दिशा में ही लगानी चाहिए। इससे कामों में परेशानियां नहीं आती हैं।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.