विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tulsi Plant: इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, घर में सुख-शांति का होगा आगमन

Published: Wed, 25 Sep 2024 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2024 12:15 PM (IST)

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इस पौधे के ...और पढ़ें

Tulsi Puja: किस दिशा में लगाएं तुलसी
Tulsi Puja: किस दिशा में लगाएं तुलसी

HighLights

  1. सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है।
  2. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
  3. इस पौधे को घर की शुभ दिशा में लगाना चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कई पेड़-पौधे पूजनीय हैं। इनमें तुलसी का पौधा भी शामिल है। इस पौधे को बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसी वजह से इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। तुलसी को घर की शुभ दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में तुलसी लगाने की शुभ दिशा समेत कई उपायों (Tulsi Ke Upay) के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि तुलसी को उत्तम दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

इस दिशा में लगाएं तुलसी

  • अगर आप घर में सुख-समृद्धि का वास चाहते हैं, तो तुलसी को घर की उत्तर दिशा में लगाएं। ऐसा करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।  
  • इसके अलावा तुलसी को लगाने के लिए घर की पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी को लगाने से धन-वैभव में वृद्धि होगी। वहीं, इस पौधे को पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इससे परिवार में खुशहाली आती है। साथ ही धन लाभ के योग बन सकते हैं और जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। 

यह भी पढें: Tulsi Ke Niyam: तुलसी का पौधा लगाने का बना रहे हैं विचार, तो पहले जान लें ये नियम

इन बातों का रखें ध्यान

  • जिस जगह पर आप तुलसी का पौधा लगा रहे हैं। उस स्थल की साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। तुलसी के पास गंदगी होने की वजह परिवार के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा तुलसी के पास जूठे बर्तन रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
  • एकादशी और रविवार को तुलसी के पौधे में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। साथ ही तुलसी के पत्ते तोड़ने की सख्त मनाही है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर मां लक्ष्मी व्रत रखती हैं। ऐसे में तुलसी में जल देने से उनका व्रत खंडित हो सकता है।

यह भी पढें: Tulsi Ke Upay: तुलसी के उपाय से सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, आर्थिक तंगी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।