विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips For Tulsi: तुलसी के पास बिल्कुल भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Thu, 09 Mar 2023 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2023 09:43 AM (IST)

Vastu Tips For Tulsi वास्तु शास्त्र में तुलसी का विशेष महत्व है। दैवीय शक्तियों से भरपूर तुलसी के पौधे की ...और पढ़ें

Vastu Tips For Tulsi: तुलसी के पास बिल्कुल भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
Vastu Tips For Tulsi: तुलसी के पास बिल्कुल भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

नई दिल्ली, Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा होती है। इसी के कारण तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन कई बार तुलसी संबंधी कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते है जिसके कारण व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। जानिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जिन्हें तुलसी के पौधे के पास बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।

तुलसी के पास न रखें ये चीजें

गणेश जी की मूर्ति

एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार नदी के किनारे गणेश जी ध्यान पर थे। तभी वहां से तुलसी निकली और उनकी सुंदरता देखकर मोहित हो गई और उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। ऐसे में गणेश जी ने उन्हें मना कर दिया। जिसके कारण तुलसी जी ने रुष्ट होकर गणेश जी को दो शादी का शाप दे दिया। इसी कारण तुलसी के पास गणेश की की मूर्ति नहीं रखी जाती है और ना ही उन्हें तुलसी अर्पित की जाती है।

झाड़ू

तुलसी के पौधे के पास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि झाड़ू का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है। इसलिए इसे तुलसी के पौधे के पास रखने से घर में दरिद्रता का वास होता है।

जूते-चप्पल

तुलसी के पौधे के पास कभी भी जूते-चप्पल भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।उनके रुष्ट होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जूते-चप्पल को राहु और शनि का प्रतीक भी माना जाता है।

शिवलिंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है। इसके अलावा तुलसी का पूर्व जन्म में नाम वृंदा था जोकि जालंधर नाम के राक्षस की पत्नी थी। लेकिन जालंधर के अत्याचार से परेशान होकर शिवजी ने उसका वध कर दिया था। इसी के कारण शिव की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

कूड़ेदान

तुलसी के पास कभी भी कूड़ादान भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के आसपास गंदगी रखने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है।

Pic Credit- Instagram/metronursery_

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।