Move to Jagran APP

Vastu Tips For Tulsi: भूलकर भी इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा, जानिए सही दिशा और कुछ नियम

Vastu Tips For Tulsi वास्तु के अनुसार तुलसी को सही दिशा में रखना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि इससे जातक को मां लक्ष्मी की कृपा के साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। जानिए घर में तुलसी लगाने से पहले कुछ खास वास्तु नियम

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 17 Mar 2022 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2022 10:03 AM (IST)
Vastu Tips For Tulsi: भूलकर भी इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा, जानिए सही दिशा और कुछ नियम
Vastu Tips For Tulsi: तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

नई दिल्ली, Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी का अधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है। इसलिए भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने का दोगुना फल मिलता है। ज्योतिष और वास्तु के लिहाज से भी तुलसी काफी जरूरी पौधा माना जाता है जो हर घर में आसानी से मिल जाता है। तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि दिलाने के साथ स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है।

loksabha election banner

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आने वाला पौधा माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा होने से चारों ओर का वातावरण शुद्ध होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी अधिक होती है। वहीं वास्तु के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे को सही दिशा में नहीं लगाया तो पूरे परिवार के लिए संकट खड़ा कर सकता है। क्योंकि गलत दिशा में रखा तुलसी का पौधा पूरे घर में निगेटिव एनर्जी फैला देता है। जिसके कारण शारीरिक के साथ-साथ आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ता है। जानिए तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना है शुभ और किस दिशा में नहीं।

इस दिशा में तुलसी लगाना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व दिशा की ओर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपके घर में पूर्व दिशा की ओर जगह नहीं है तो उत्तर या फिर  उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव कर सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है।

इस दिशा की ओर ना लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा पूजा जाता है। इसलिए इसे घर की दक्षिण दिशा की ओर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाने से फायदा की बजाय भारी नुकसान होता है।

  • तुलसी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • कई लोग तुलसी का पौधा घर की छत पर रख लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार छत में तुलसी का पौधा रखना अशुभ माना जाता है।
  • तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इसके बदले चाहे तो केला का पेड़ लगा सकते हैं। क्योंकि इस पेड़ में भगवान विष्णु साक्षात निवास करते हैं।
  • रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने के साथ पूजा नहीं की जाती हैं। इसके साथ ही इस दिन तुलसी की पत्तियां तोड़ने की मनाही है।

Pic Credit- Instagram/parth_123vaghela

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.