Vastu Tips: मां लक्ष्मी की नाराजगी से चाहते हैं बचना, तो बिल्कुल भी इस दिशा में न रखें तुलसी का पौधा
Vastu Tips For Tulsi वास्तु शास्त्र के हिसाब से तुलसी को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। क्योंकि गलत दिशा में लगाने से पूरे परिवार के लोगों को कई संकटों का सामना करना पड़ता है। जानिए किस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा साथ ही जानें सही दिशा
नई दिल्ली, Vastu Tips For Tulsi: दैवीय गुणों से भरपूर मां तुलसी हर घर में होती हैं। वास्तु टिप्स के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती रहती है। लेकिन इसे सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। वास्तु के हिसाब से तुलसी के पौधे को सही दिशा में न रखने से परिवार में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए तुलसी किस दिशा में नहीं रखनी चाहिए और किस दिशा में रहना है लाभकारी।
किस दिशा में न रखें तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह दिशा यम और पितरों की होती है। ऐसे में इस दिशा में रखने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं जो आपकी आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
Vastu Tips: रामा या श्यामा तुलसी में से कौन सा पौधा घर में लगाना है शुभ, साथ ही जानें किस दिन लगाएं
इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में तुलसी का पौधा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में लगाना उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की होती है। इसके साथ ही इस दिशा का संबंध मां लक्ष्मी से भी है। इसलिए इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, जिससे बिजनेस-नौकरी में तरक्की मिलती है।
तुलसी संबंधी ये वास्तु नियम रखें हमेशा याद
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे पर रविवार के दिन जल बिल्कुल भी नहीं चढ़ाना चाहिए।
- तुलसी के पौधे को कभी भी छत पर नहीं रखना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- तुलसी के पौधे के पास केला का पेड़ लगाना शुभ होता है। क्योंकि भगवान विष्णु केले के पेड़ में वास करते हैं।
- तुलसी की पत्तियों को एकादशी, अमावस्या आदि के दिन नहीं तोड़ना चाहिए।
Pic Credit- Instagram/parth_123vaghela
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'