Move to Jagran APP

Vastu Tips: मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

घर के किसी एक भाग में भगवान के लिए स्थान जरूर बनाया जाता है। लेकिन कई बार विधिवत पूजा करने के बाद भी फल नहीं मिलता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर मंदिर से जुड़े हर वास्तु दोषों से छुटकारा पा सकते हैं।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 08 Mar 2022 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2022 08:53 AM (IST)
Vastu Tips: मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
जानिए मंदिर से जुड़े वास्तु उपाय (insta/_insideas_)

नई दिल्ली, Vastu Tips For Temple:  वास्तु के हिसाब से घर का मंदिर सबसे अधिक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यह घर का वह हिस्सा है जहां पर आप चित्त मन से भगवान का ध्यान और पूजा-पाठ करते हैं। लेकिन कई बार विधिवत तरीके से पूजा करने के बाद भी आपको फल नहीं मिलता है या फिर आप ठीक ढंग से पूजा नहीं कर पाते हैं। बता दें कि ऐसा कई बार वास्तु दोष के कारण भी होता है। वास्तु में मंदिर से जुड़ें कई नियम बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। जानिए वास्तु के अनुसार मंदिर में किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

loksabha election banner

कई बार घर छोटा होने के कारण हम कही भी मंदिर स्थापित कर देते हैं जैसे कि स्टोर रूम में ही एक अलमारी मंदिर के लिए बना देते हैं। लेकिन वास्तु के मुताबिक ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि स्टोर रूम में घर का बेकार समान भरा होता है। ऐसी जगह पर मंदिर स्थापित करने से पूजा का फल आपको बिल्कुल नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आपके घर में जरा सी भी जगह नहीं है तो उत्तर-पूर्व के कोने पर एक छोटी सी लकड़ी की चौकी या फिर मंदिर बनाकर रख सकते हैं।

  • मंदिर में कभी भी किसी भी भगवान की एक से ज्यादा मूर्ति नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से शुभ कामों में अड़चन आने लगती है।
  • मंदिर में कभी भी टूटी या फिर खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इससे घर के हर सदस्य के जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
  • घर के मंदिर में बड़ी मूर्तियां नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार गृहस्थ लोगों को मंदिर में छोटी मूर्ति रखनी चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र में घर में शिवलिंग रखने के भी नियम बताए गए हैं। इसके अनुसार घर में शिवलिंग 6 इंच से छोटे ही रखने चाहिए। इससे बड़ा शिवलिंग रखने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • मंदिर में कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए। कई बार हम भगवान को चढ़ाए हुए फूल वहीं कोने पर ही रखते जाते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है। इसके साथ ही मंगल दोष, विवाह में अड़चन आना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  • शंख को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे मंदिर में जरूर रखें। लेकिन एक से ज्यादा शंख बिल्कुल भी न रखें।
  • मंदिर में लोहे से बनी चीजें चीजें नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से शनि का दुष्प्रभाव पड़ने लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा की बढ़ोतरी हो जाती है।   

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.