Vastu Tips For Sleeping: सोते वक्त कभी भी सिर के पास न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे बर्बाद
Vastu Tips For Sleeping वास्तु शास्त्र के अनुसार संसार में निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी होती है। ऐसे में व्यक्ति के द्वारा की गई जरा सी गलती नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है। जानिए वास्तु के अनुसार सोते समय कौन सी चीजें अपने पास नहीं रखनी चाहिए।
नई दिल्ली, Vastu Tips For Sleeping: वास्तु शास्त्र में हर एक दिनचर्या संबंधी कई नियम बताए गए हैं। क्योंकि इसका सीधा या फिर उल्टा असर मानव जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही सोते वक्त कुछ चीजों को बिल्कुल भी पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में दोष लग सकता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में निगेटिव एनर्जी निकलती है जिसका असर व्यक्ति की तरक्की, व्यवसाय, करियर पर बुरा पड़ता है। जानिए वास्तु के मुताबिक कौन सी चीजें हैं जो सोते समय पास नहीं रखना चाहिए।
सोते वक्त पास न रखें ये चीजें
जूते-चप्पल
कई लोगों की आदत होती हैं तो बेड के नीचे ही जूते-चप्पल रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करना अच्छा नहीं होता है। क्योंकि इससे नेगेटिव एनर्जी निकलती हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक तौर से प्रभावित होते हैं।
पर्स
कई लोगों की आदत होती हैं कि तकिए के नीचे ही पर्स रख लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही लव लाइफ पर बुरा असर पड़ता है।
शीशा
कई लोग अपने बेड के पास शीशा भी रखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि शीशे से निकलने वाली निगेटिव एनर्जी व्यक्ति की लव लाइफ पर बुरा असर डालती है। इसके साथ ही भयानक सपने भी आते हैं
स्वर्ण
वास्तु के अनुसार, सोते समय पास में सोने से बने आभूषण भी पास नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ होता है। जो लोग बेड के पास या फिर तकिए के नीचे गोल्ड रखते हैं उन लोगों को गुस्सा अधिक आता है। इसके साथ ही रिश्तों में खटास आती है।
किताब
कई लोगों की आदत होती हैं कि पढ़ते-पढ़ते सो जाते हैं और बदल में ही किताब रख लेते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे करियर पर बुरा असर पड़ता है।
Pic Credit- Freepik
डिस्क्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।