Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips for Roof: कहीं आप भी तो घर की छत नहीं रख रहे ये चीजें? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर का हर हिस्सा विशेष एक विशेष महत्व रखता है। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र में छत से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखने पर आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं छत पर किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए ताकि बुरे परिणामों का सामना न करना पड़े।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 19 Mar 2024 03:42 PM (IST)
    Hero Image
    Vastu Tips for Roof छत पर न रखें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for Roof: वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में यदि घर में हर चीज को रखने के लिए वास्तु के अनुसार रखा जाए, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर किन चीजों को नहीं रखना चाहिए, वरना आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार पढ़ सकता है, जिससे व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हो सकती है धन की समस्या

    कई लोग अपने घर की छत पर कबाड़ आदि रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया है। इसके साथ ही छत पर पुरानी रद्दी और कागज रखना भी शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने व्यक्ति को मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जिससे व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    न रखें ऐसे पौधे

    अधिकतर लोग छत पर पेड़-पौधे आदि रखना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी छत पेड़-पौधे रख रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बेकार पेड़-पौधे या फिर जिन पर दूध मिट्टी जमा हो गई हो ऐसे पेड़-पौधे छत पर रखना नहीं रखनी चाहिए। इसलिए छत पर लगे पेड़-पौधों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें Tulsi Plant: इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं तुलसी का पौधा, जानें क्या है सही नियम

    न रखें ये चीजें

    माना गया की छत पर झाड़ू, जंग लगा लोहा, बेकार टूटी हुई लकड़ी आदि चीजों को भी रखने से बचना चाहिए। वरना इससे घर में नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में छत पर रस्सी का बंडल रखना भी अशुभ माना गया है। इससे भी व्यक्ति को अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'