Move to Jagran APP

Vastu Tips For Pyramids: घर में इस तरह रखें पिरामिड, वास्तु दोषों से छुटकारा मिलने के साथ होगी उन्नति

Vastu Tips For Pyramids घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकालने के लिए वास्तु के हिसाब से पिरामिड को रख सकते हैं। जानिए घर में पिरामिड रखने के फायदे और किस दिशा में रखना होगा शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2022 01:54 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2022 01:54 PM (IST)
Vastu Tips For Pyramids: घर में इस तरह रखें पिरामिड, वास्तु दोषों से छुटकारा मिलने के साथ होगी उन्नति
Vastu Tips For Pyramids: जानिए घर में किस तरह रखें पिरामिड

नई दिल्ली, Vastu Tips For Pyramids: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं जिसका असर व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा जरूर पड़ता है। घर की गलत दिशा या चीजों को गलत तरीके से रखने के कारण वास्तु दोष के साथ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। वास्तु दोष और निगेटिव एनर्जी के कारण एकाग्रता की कमी, आर्थिक, शारीरिक या फिर मानसिक दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए वास्तु में विभिन्न उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है घर में पिरामिड रखना।

loksabha election banner

पिरामिड का वास्तु में काफी अधिक महत्व है। यह घर में अधिक सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करने के साथ बुराई को दूर करता है। पिरामिड उन घरों के लिए बेस्ट है जो दूसरे वास्तु नियमों का पालन नहीं कर सकते हैं। घर में चांदी, लकड़ी, पीतल, तांबे या फिर क्रिस्टल का पिरामिड रख सकते हैं। लेकिन कभी भी पिरामिड की तस्वीर या फिर प्लास्टिक का पिरामिड न रखें।

पिरामिड रखने के फायदे

वास्तु के मुताबिक घर में पिरामिड रखने से घर के हर सदस्य के जीवन पर अच्छा असर पड़ता है। उनको बिजनेस, नौकरी में तरक्की के साथ करियर के नए रास्ते खुलते हैं।

माना जाता है कि पिरामिड में पॉजिटिव एनर्जी अधिक मात्रा में है। ऐसे में अगर कोई तनाव ग्रस्त या फिर थका हुआ व्यक्ति पिरामिड को अपने नजदीक रखता है तो उसका दिमाग शांत हो जाता है और हर तरह की थकान दूर हो जाती है।

अगर आपको पढ़ने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं तो एकाग्रता बढ़ाने के लिए स्टडी टेबल में क्रिस्टल का पिरामिड रखना शुभ होगा।

वास्तु पिरामिड रखने की सही दिशा

घर के मौजूद हर सदस्य को सफलता प्राप्त हो इसके लिए पिरामिड को ईशान कोण में रखना चाहिए।

अगर आपको ठीक ढंग से नींद नहीं आती है तो पिरामिड को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए। इससे आपको दिमाग शांत रहेगा।

अगर बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी चाहते हैं तो ऑफिस के केबिन में दक्षिण-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है तो पिरामिड को बिस्तर के पास रख सकते हैं। इससे वह शीघ्र सही हो जाएगा।

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए पिरामिड को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर होगा।

अगर घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है तो पिरामिड लटकाना शुभ होगा।

Pic Credit- Pinterest

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.