Move to Jagran APP

Vastu Tips: घर में इन पौधों का अकारण मुरझाना देता है अशुभ संकेत

Vastu Shastra Tips वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के सन्दर्भ में कई उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। लेकिन इसके साथ यह भी बताया गया है कि घर में पौधे होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 02:10 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 02:10 PM (IST)
Vastu Tips: घर में इन पौधों का अकारण मुरझाना देता है अशुभ संकेत
Vastu Tips: घर में ऐसा पौधा रखना माना जाता है अशुभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Vastu Tips for Plants: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है। यह न केवल घर में सकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं, बल्कि धन और सुख की प्राप्ति में सहायक होते हैं। इसके साथ घर में लगे पेड़-पौधों के संदर्भ में भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम भी बताए गए हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। वास्तु के अनुसार खिलखिलाते पौधे इतने शुभ होते हैं कि घर में उनके होने से धन वर्षा होने लगती है। लेकिन वही पौधे जब सूखने लगते हैं तो इसके भी कई कारण हो सकते हैं, जिनकों अनदेखा नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं किन पेड़-पौधों का अचानक से सूख जाना देता है संकट या धन हानि का संकेत।

loksabha election banner

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant Vastu Tips)

सनातन संस्कृति में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। यही कारण कि नितदिन भगवान की पूजा के साथ-साथ तुलसी की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे होते हैं, वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या यह अचानक मुरझाने लगे हैं या नहीं? अगर यह अकारण सूख रहे हैं, तो समझ जाइए कि घर में आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकती है।

उपाय: यदि घर में ऐसा होता है तो ऐसे पौधे को तुरंत हटा दें और नया पौधा घर में लाएं। पतझड़ के समय ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन अकारण होना चिंता का विषय बन सकता है।

मनी प्लांट (Money Plant Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर में मनी प्लांट मौजूद होता है, वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका संबंध शुक्र ग्रह से है। घर में स्वस्थ और घने मनी प्लांट के कारण धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। यदि घर में मनी प्लांट पानी देने के बावजूद भी सूख रहा है तो समझ जाइए कि आर्थिक तंगी आपको परेशान कर सकती है।

उपाय: मनी प्लांट अगर पूरी तरह सूख जाए तो उस पौधे को हटा देना चाहिए और शुक्रवार के दिन ने मनी प्लांट का घर में पौधारोपण करना चाहिए। इसके साथ आप पौधे के जड़ में लाल धागा या मौली बांध दें।

शमी का पौधा (Shami Plant Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को बहुत पवित्र बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका संबंध भगवान शिव और शनिदेव से है। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाने से नकरात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इसलिए अगर शमी का पौधा अचानक सूखने लगता है तो यह अशुभ संकेत है। इससे घर में नकारात्मकता की वृद्धि होती है और धन से सम्बन्धित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: घर में रखा हुआ शमी का पौधा यदि अचानक से सूख जाए तो व्यक्ति को उसे तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन नया शमी का पौधा लगाना चाहिए।

Pic Credit: Freepik

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.