Move to Jagran APP

Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

Vastu Tips For Money Plant वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सौभाग्य सुख-संपदा वाला पौधा माना जाता है। इसलिए घर में मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट संबंधी किन नियमों का ध्यान रखना है बेहद जरूरी।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 10:31 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 11:05 AM (IST)
Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ
Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

नई दिल्ली, Vastu Tips For Money Plant: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो आसानी से किसी भी मौसम में कहीं पर भी लग जाता है। इसी कारण अधिकतर घरों में लगा होता है। वहीं वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। ऐसे में घर में सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने मात्र से ही नहीं बल्कि कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। नहीं तो यहीं मनी प्लांट दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। जानिए घर में मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का रखें ख्याल।

loksabha election banner

मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

सही दिशा में होना

वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट को सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इसलिए हमेशा मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को भगवान गणेश की मानी जाती है। ऐसे में सुख-समृद्धि, धन-संपदा घर आती है।

इस दिशा में न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

जमीन में न छुएं बेल

मनी प्लांट बहुत तेजी से बढ़ना वाला पौधा है। माना जाता है कि यह जिस तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेजी से व्यक्ति की तरक्की होती है। इसलिए मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ख्याल रखें कि वह जमीन में न छुएं। ऐसा होने से धन हानि का सामना करना पड़ता है।

सूखने न दें मनी प्लांट

वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट का सूखना दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है। इसलिए अगर पत्ते सूख गए है या फिर पीले पड़ गए है, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। इसके साथ ही समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए।

घर के अंदर रखें

मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। जहां पर किसी की बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े। क्योंकि इससे पौधे का विकास रुक सकता है। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मनी प्लांट का न करें लेन देन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी मनी प्लांट न किसी को देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। माना जाता है कि मनी प्लांट देने से शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाता है। शुक्र को धन-वैभव, सौभाग्य, खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को हानि का सामना करना पड़ेगा

Pic Credit- Freepik

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.