Move to Jagran APP

Vastu Tips: राशि के अनुसार घर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Vastu Tips For Money वास्तु शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में कुछ चीजों को स्थापित कर सकते हैं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाएगा। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghPublished: Wed, 01 Feb 2023 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 02:30 PM (IST)
Vastu Tips: राशि के अनुसार घर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
Vastu Tips: राशि के अनुसार घर में रखें ये चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

नई दिल्ली, Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज का सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। कई चीजों के कारण व्यक्ति को जीवन में तरक्की और धन लाभ मिलता है। लेकिन कई बार तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे, तो वास्तु के हिसाब से घर में कुछ चीजों को रख सकते हैं। राशि के अनुसार इन चीजों को घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार, घर में किन चीजों को रखना होगा शुभ।

loksabha election banner

मेष राशि

इस राशि के जातक तांबे से बनी प्रतिमा या फिर सिंदूर से भरा मिट्टी का दीपक रखें।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रख सकते हैं। क्योंकि इस शंख को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसलिए घर में रखने से मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक घर में कांच के पात्र में क्रिस्टल बॉल रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है और परिवारिक कलहों से निजात मिल जाती है।

कर्क राशि

इस राशि के जातक घर में कौड़ियां या फिर सीप रख सकते हैं। माना जाता है कि इन्हें रखने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक लाल वस्त्र में एक सुपारी लपेट कर घर में रख सकते हैं। इससे भी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

कन्या राशि

इस राशि के जातक जनेऊधारी शिवलिंग घर में रख सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक घर में श्री यंत्र स्थापित कर सकते हैं। नियमित रूप से पूजा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक एक कांच की बोतल में गंगाजल भरकर रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।

धनु राशि

इस राशि के जातक घर में पंचमुखी रुद्राक्ष या फिर गोमती चक्र रख सकते है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक घर में घोड़े की नाल रख सकते हैं। घोड़े की नाल रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएंगी।

कुंभ राशि

इस राशि के जातक घर में सफेद रंग के पत्थर से बनी मूर्ति रख सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक घर में समुद्री नमक या फिर साधारण नमक के टुकड़े रख सकते हैं।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.