Vastu Tips: वास्तु दोष का कर रहे हैं सामना, तो घर के मुख्य पर रखी ये चीजें हो सकती हैं वजह
ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु शास्त्र (Vastu Tips in hindi) के नियम का पालन न करने से व्यक्ति को दोष और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है तो ऐसे में वास्तु के नियम को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीजों को रखने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं,तो इसलिए वास्तु शास्त्र में बताई चीजों को घर के मुख्य द्वार पर रखने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर के मुख्य द्वार (Vastu Tips For Main Gate) पर किन चीजों को रखने से वास्तु दोष लग सकता है।
(Pic Credit- Freepik)
घर में होगा नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश
घर में झाड़ू का प्रयोग सफाई के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घर में रखने के लिए नियम भी बताए गए हैं। घर में दक्षिण दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही सुख-समृद्धि की कमी होती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, शाम के समय किसी को उधार न दें ये चीजें, बढ़ जाएंगी आपकी मुसीबतें
जीवन में आ सकती हैं कई समस्याएं
इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल भूलकर भी नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, इस तरह की गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा हुई कुर्सियां और कूड़ेदान भी रखने की मनाही है।
कामों में आ सकती है बाधा
अगर आपने घर के मुख्य द्वार पर पेड़-पौधे रखें हुए हैं, तो उन्हें ही आज ही वहां से हटा दें। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर पेड़-पौधे रखने से कामों का बाधा आ सकती है।
भूलकर भी न रखें टूटी हुई देवी-देवताओं मूर्तियां
इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटी हुई मूर्तियों को रखने से जीवन में दुख और संकट आ सकते हैं। साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर के मुख्य द्वार पर बिजली का खंभा होता है, उस घर में परिवार के सदस्यों के बीच वाद-विवाद की समस्या बनी रहती है। इसलिए घर के मुख्य पर बिजली का खंभा नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Shami Plant Tips: धार्मिक महत्व रखता है शमी का पौधा, घर में लगाने से मिलते हैं ढेरों फायदे
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।