Move to Jagran APP

Vastu Tips: धन को आकर्षिक करता है ये पौधा, मां लक्ष्मी की कृपा के साथ पाएं गुडलक

Vastu Tips for lucky plant वास्तु शास्त्र में लक्ष्मणा के पौधे का काफी अधिक महत्व है। यह पौधा मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इसलिए इसे घर में लगाने से कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानिए किस दिशा में लगाएं लक्ष्मणा पौधा।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 04 Oct 2022 12:17 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 12:17 PM (IST)
Vastu Tips: धन को आकर्षिक करता है ये पौधा, मां लक्ष्मी की कृपा के साथ पाएं गुडलक
Vastu Tips: घर में लगाएं ये एक पौधा, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा

नई दिल्ली, Vastu Tips For Lakshmana Plant: घर में हर किसी को बागवानी करना काफी पसंद होता है। विभिन्न तरह के पेड़ पौधे लगाने से जहां घर और आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। वहीं वास्तु के हिसाब से घर में पेड़ पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही घर में रह रहे लोगों की तरक्की, स्वास्थ्य आदि पर अच्छा असर पड़ता है।

loksabha election banner

घर के बाहर और अंदर लगाने के लिए मनी प्लांट, क्रासुला,  स्पाइडर प्लांट, केला, एलोवेरा जैसे विभिन्न तरह के पौधे मौजूद है। इन्हीं पौधे में से एक है जिसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं और वह घर में वास करती है। इस पौधे को लक्ष्मणा के नाम से जानते हैं। लक्ष्णमा एक बेल की तरह दिखने वाला पौधा है। इस पौधे के पत्ते पान और पीपल की तरह नजर आते हैं।

लक्ष्मणा पौधा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है। इसे आयुर्वेद में लक्ष्मणा बूटी के नाम से जानते हैं। इसका सेवन करके कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस घर में सही दिशा में रखने से सुख-समृद्धि, धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मणा मां लक्ष्मी के प्रिय पौधों में से एक माना जाता है। इसे घर में लगाने से धन की आमद बढ़ जाती है। इसके साथ ही घर में मौजूद वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। रुके हुए काम एक बार फिर सुचारू रूप से चलने लगते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

इस दिशा में रखें लक्ष्मणा का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मणा पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसके अलावा पूर्व दिशा की ओर भी लगा सकते हैं।  इसे एक बड़े गमले में लगाकर बालकनी में भी रख सकते हैं। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.