नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोई घर को सफलता और भाग्य का मुख्य केंद्र माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि रसोई घर में ही मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में यहां वास्तु से जुड़ी छोटी गलती भी बड़े दुष्परिनाम का कारण बन सकती है। इसलिए व्यक्ति और खासकर गृहणियों को वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल दुष्प्रभाव का डर खत्म हो जाएगा, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं रसोई घर से जुड़े वास्तु के कुछ विशेष नियम।

रसोई घर में वास्तु के इन नियमों का करें पालन

  • किचन में खाना बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान कि आपका मुख पूर्व दिशा में हो और इसका भी ध्यान रखें कि चूल्हे का मूंह उत्तर दिशा में न हो। इससे स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

  • जैसा हम जानते हैं कि रसोई घर में माता अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में खाना बनाने वाले स्थान की साफ-सफाई हमेशा रखें। इससे न केवल अन्न का भंडार बढ़ता है, बल्कि माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

  • रसोई घर में काले रंग की चीजों का इस्तेमाल कम करें। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र में काले रंग को नकारात्मक उर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किचन के कपबोर्ड या स्लैब का रंग हल्के रंग का रखें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर रहती है।

  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सिंक के नीचे कूड़ेदान या कबाड़ को रखने से जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। इसलिए ऐसा यदि आप कर रहे हैं तो इसे तुरंत सुधार लें।

  • इस बात का भी ध्यान रखें कि रसोई घर में झाड़ू न रखें। ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा हावी हो जाती है और पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। घर में सुख-शांति के लिए इन नियमों का पालन अवश्य करें।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Edited By: Shantanoo Mishra