Move to Jagran APP

Vastu Tips: घर के वास्तु दोष को खत्म करता है कपूर का ये उपाय, जल्द दूर होगी पैसों की तंगी

Vastu Tips For Camphor हिंदू धर्म में कपूर पूजा सामग्री की बहुत ही जरूरी चीज मानी जाती है। आरती के बाद रोजाना कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। जानिए कपूर से कौन से उपाय करना होगा लाभकारी।

By Shivani SinghEdited By: Published: Sun, 13 Mar 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 13 Mar 2022 08:00 AM (IST)
Vastu Tips: घर के वास्तु दोष को खत्म करता है कपूर का ये उपाय, जल्द दूर होगी पैसों की तंगी
वास्तु दोष के लिए ऐसे करें कपूर का इस्तेमाल

 नई दिल्ली, Vastu Tips For Camphor: पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। कपूर की खुशबू से घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इसके अलावा वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कपूर का काफी अधिक महत्व है। वास्तु के अनुसार, घर में कपूर जलाने या ऐसे ही रखने से घर से निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है, साथ ही धन-धान्य की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में कपूर संबंधी कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन सही रहने के साथ सुख और धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी।

loksabha election banner

नौकरी में तरक्की के लिए

अगर आप नौकरी .या फिर बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो किचन का सभी काम खत्म करने के बाद सफाई कर लें। इसके बाद किचन के एक कोने में एक कटोरी में थोड़ा सा कपूर के साथ 2 लौंग जला दें।

आर्थिक स्थिति सही करने के लिए

कर्ज से छुटकारा पाने के साथ-साथ धन लाभ के लिए घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में थोड़ी की कपूर रोजाना जला दें। इससे मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहेगी।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होता रहता है तो सोते समय तकिए के नीचे थोड़ी सी कपूर रख दें और सुबह इसे जला दें। इससे आपके घर में शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

धनवान बनने के लिए

रात को किचन का सभी काम करने के बाद रोजाना चांदी की कटोरी में थोड़ा सा कपूर और लौंग जला दिया करें। इससे कभी भी घर में धन की कमी नहीं होगी।

सुख-शांति के लिए

अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहें तो इसके लिए रोजाना सुबह और शाम को कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में घूमा दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाएगी और परिवार के सदस्य प्रेम से रहेंगे।

अनहोनी से बचने के लिए

किसी भी तरह की दुर्घटना और अनहोनी से बचने के लिए रोजाना कपूर जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा रोजाना घर में कपूर जरूर जलाएं।

Pic Credit- Instagram/navkaarcreation

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.