Move to Jagran APP

Vastu Tips: वास्तु से जुड़ी इन गलतियों के कारण होती है धन की हानि, आज ही करें ये काम

Vastu Tips आपकी तरक्की पर असर आपके घर से भी जुड़ा होता है। वास्तु के अनुसार घर में रखी हर एक चीज का असर व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या बुरा पड़ता है। इसलिए अगर आप तरक्की चाहने के साथ धन लाभ चाहते हैं तो इन गलतियों को न करें।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 15 Mar 2022 12:12 PM (IST)Updated: Tue, 15 Mar 2022 12:12 PM (IST)
Vastu Tips: वास्तु से जुड़ी इन गलतियों के कारण होती है धन की हानि, आज ही करें ये काम
वास्तु के मुताबिक न करें ये गलतियां

नई दिल्ली, Vastu Tips: आज के समय में अमीर बनने के लिए हर व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद तरक्की नहीं मिलती है या फिर बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के वास्तु दोष के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर में मौजूद कुछ चीजों से नकारात्मक ऊर्जा अधिक निकलती हैं, जिससे घर की सुख-शांति, समृद्धि खत्म होने के साथ तरक्की में बाधा आती है। इसलिए वास्तु के कुछ टिप्स को जरूर दिमाग में रखना चाहिए, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी ही रहें। जानिए वास्तु के अनुसार किन गलतियों पर तुरंत करना चाहिए बदलाव।

loksabha election banner

बंद घड़ी तुरंत फेंके घर से बाहर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बंद दीवार घड़ी को तुरंत हटा देना चाहिए। वरना ये आपकी किस्मत में भी ताला लगा सकती हैं। इसी तरह घर में टूटी हुई या बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। इससे आपकी आमदनी पर भी बुरा असर पड़ता है।

सूखे हुए पेड़-पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सूखे पेड़-पौधे भी नहीं रखने चाहिए। क्योंकि इसके कारण घर का स्वस्थ वातावरण अस्त-व्यस्त हो जाता है। इसलिए अगर आपके घर में पेड़-पौधे है तो उसका पूरा ध्यान रखें। नियमित रूप से पानी दें क्योंकि उनकी समृद्धि से आपकी भलाई होगी। वहीं अगर पेड़ सुख गया है तो उसे तुरंत हटाकर नया पौधा लगा लेना चाहिए।

पानी की बर्बादी

कभी-कभी घर में पानी की बेकार में बर्बादी करते रहते हैं। जैसे नल से पानी टपकना, पाइप का रिसाव या यहां तक ​​कि एक ओवरफ्लोइंग टैंक। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह अशुभ होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में अधिक बढ़ जाती हैं। जिसके कारण घर हानि का सामना करना पड़ सकता है।

गंदा घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार जो घर गंदा होता है। वहां पर न तो मां लक्ष्मी की कृपा होती हैं और न ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होती हैं। इसलिए हमेशा अपने घर को साफ रखना चाहिए। हर एक चीज परफेक्ट तरीके से रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसके साथ ही सप्ताह में एक बार पोछा वाले पानी में थोड़ा सा नमक डालकर जरूर लगाएं।

Pic Credit- Freepik

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.