Vastu Tips For Home: घर से बीमारियों को दूर रखेंगे ये वास्तु टिप्स
Vastu Tips For Homeस्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और स्वस्थ मनुष्य तभी होता है जब उसका घर स्वस्थ हो।
Vastu Tips For Home: स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और स्वस्थ मनुष्य तभी होता है जब उसका घर स्वस्थ हो। अपने घर को अपने स्वास्थ्य के अनुकूल बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते परंतु उत्तम स्वास्थ्य के लिए ज्योतिषिय ग्रंथो में कुछ ऐसे उपाय हैं जिनके प्रयोग से हम ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप अपने स्वास्थ्य को न सिर्फ सुधार सकते हैं अपितु उसे चिरकाल तक स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के मुताबिक, वास्तु के प्रयोग से आप अपने घर से बीमारियों को दूर रख सकते हैं, कैसे आइये जानें।
जैसा खाए अन्न वैसा होवे मन:
घर में यदि स्वास्थ्य को निमंत्रित करना है तो सबसे पहले अपनी किचन को वास्तु फ्रेंडली बनाना होगा। छोटे-छोटे उपायों से ऐसा किया जा सकता है। घर बनवाते समय ध्यान रखें कि कहीं घर में शौचालय और रसोई घर पास-पास में तो नहीं हैं। वास्तु में ऐसा होना, बीमारियों को आमंत्रण बताया गया है।
शयन की दिशा:
पुराने लोग दिशा का विचार करके शयन करते थे। वास्तु के अनुसार, आराम करने का स्थान साफ और हवादार होना चाहिए। साथ ही ये भी सुनिश्चित करें कि आपकी बेडशीट साफ और खुशबुदार हो। शयन करने के लिए उचित दिशा का चुनाव भी नितान्त आवश्यक है। शयन के लिए पूर्व दिशा और पश्चिम दिशा का प्रयोग किया जा सकता है। साथ ही ध्यान दें कि सोते समय आपका सिर उत्तर और पैर दक्षिण दिशा में नहीं हो। इन दिशाओं में इस प्रकार सोने से सर दर्द और अनिंद्रा की बीमारियां, व्यक्ति को परेशान करने लगती हैं।
भोजन और मनोरंजन:
भोजन और मनोरंजन के शौकीन सभी होते हैं परंतु यदि बिना टी वी देखे, खाना नहीं कहा पाते हैं तो जल्द ही बीमार पड़ने की तैयारी कर लीजिए। वास्तु के अनुसार भोजन कक्ष में टीवी वर्जित है। भोजन करते समय व्यक्ति को टेलीविजन नहीं देखना चाइये। ऐसा करने से एक तो भोजन की जगह व्यक्ति का ध्यान, टीवी की तरफ रहता है और वास्तु के अनुसार टेलीविजन से नकारात्मक ऊर्जा निकलती हैं जो हमारे मस्तिष्क और मन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
तुलसी माता का आशीर्वाद:
वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा अपने आप में एक अचूक दवा है। यदि घर में तुलसी जी का कोई पौधा है तो यह छोटा सा उपाय ही कई छोटी या मौसमी बीमारियों को व्यक्ति से दूर कर देता है।
सूर्य देव का चित्र:
यदि घर के सदस्य बार बार बीमार होते हैं तो घर के बृह्मस्थान पर पूर्व की दीवार पर सूर्य देव का चित्र लाल या नारंगी रंग से बनाकर लगा लें। चमत्कारिक लाभ होगा।