विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vastu Tips: घर की गलत दिशा में रखा कूड़ेदान छीन सकता है आपका सुख-चैन, पढ़ें वास्तु शास्त्र के नियम

Published: Tue, 10 Feb 2026 06:00 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कूड़ेदान की सही दिशा महत्वपूर्ण है। गलत जगह कूड़ेदान रखने से आर्थिक तंगी, नकारात्मक ...और पढ़ें

Vastu Tips for Dustbin: कूड़ेदान से जुड़े नियम (Image Source: AI-Generated)

Vastu Tips for Dustbin: कूड़ेदान से जुड़े नियम (Image Source: AI-Generated) 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने का विशेष महत्व है। इसमें मंदिर, दर्पण और बाथरूम समेत आदि चीजों की शुभ दिशा का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि चीजों को सही दिशा में न रखने से परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान को लेकर भी नियम बताए गए हैं, जिसको नजरअंदाज करने से आर्थिक तंगी और वास्तु दोष की समस्या उत्पन्न हो सकती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कूड़ेदान रखने की सही दिशा और इससे नियम जुड़े नियम के बारे में।

किस दिशा में रखें न कूड़ेदान

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु के इस नियम को नजरअंदाज करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में भी कूड़ेदान को रखना वर्जित है। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है।

अगर आपने घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा में कूड़ेदान को रखा है, तो इससे रिश्तों में दूरियां बन सकती हैं और परिवार में लड़ाई झगड़े की समस्या हो सकती है।

vastu tips  (67)

कूड़ेदान को रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिशा में भी कूड़ेदान रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इस नियम का पालन करने से घर में नकारत्मक ऊर्जा नहीं आती है और धन लाभ के योग बन सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • कूड़ेदान हमेशा ढक्कन वाला रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं फैलती है।
  • कूड़ेदान को रोजाना खाली करें और पानी से साफ करें।
  • टूटा या खराब कूड़ेदान रखने से घर में दरिद्रता आती है।
  • घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि मुख्य द्वार से ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तु के अनुसार, जिस घर के मुख्य द्वार कूड़ेदान होता है। उस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।
  • वास्तु के अनुसार, कूड़ेदान से जुड़े नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की सुख-शांति पर भारी पड़ सकती हैं भगवान की ये मूर्तियां, सजावट से पहले जान लें नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।