विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा, बस घर की इस दिशा में लगाएं शीशा

Published: Sun, 03 May 2026 02:09 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शीशा सही दिशा में लगाने से धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उत्तर, ...और पढ़ें

शीशा लगाने के वास्तु टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

शीशा लगाने के वास्तु टिप्स (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर में चीजों को रखने की सही दिशा के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियम का पालन करने से घर में ऊर्जा का प्रवाह नियंत्रित रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सही दिशा में शीशा लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इसलिए कहा जाता है कि घर में शीशा लगाने से पहले वास्तु से जुड़े नियम के बारे में जरूर जान लें। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की किस दिशा में लगाना चाहिए शीशा।

vastu tips  (77)

 (Picture Credit- AI Generated) 

  • उत्तर दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में शीशा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में भी शीशा लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में शीशा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही परिवार के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  • घर की उत्तर-पूर्व दिशा में शीशा लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में शीशा लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इन दिशाओं में न लगाएं शीशा

घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा में भूलकर भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही परिवार के लोगों को वाद-विवाद और मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कहा जाता है कि घर में शीशा लगाने से पहले वास्तु के नियम के बारे में विस्तार से जान लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • घर के मुख्य द्वार के सामने शीशा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। गलत जगह पर शीशा लगाने से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • घर में टुटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
  • इसके अलावा दो शीशों को एक-दूसरे के बिल्कुल आमने-सामने नहीं लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- घर में आएगी दरिद्रता अगर शाम को करेंगे ये गलतियां, आज ही सुधारें अपनी ये आदतें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।