Move to Jagran APP

Vastu Tips: वास्तु के इन नियमों को कतई न करें नजरअंदाज, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ

Vastu Tips दैनिक दिनचर्या की कुछ ऐसी चीजों को अपनाते हैं जो देखने में तो नॉर्मल लगती हैं। लेकिन इसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है। जानिए तरक्की और सुख-समृद्धि के लिए कौन से वास्तु नियमों को ध्यान रखना है बेहद जरूरी।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 03 May 2022 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 May 2022 03:08 PM (IST)
Vastu Tips: वास्तु के इन नियमों को कतई न करें नजरअंदाज, वरना दुर्भाग्य नहीं छोड़ेगा साथ
Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए जरूर ध्यान रखें ये वास्तु नियम

नई दिल्ली, Vastu Tips: हर व्यक्ति के जीवन में कभी खुशियां आती हैं तो कभी गम आता है। लेकिन हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती रहें। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद उसके अनुरूप फल नहीं मिलता है। अधिकतर लोग इसी कारण परेशान रहते हैं कि आखिर इतनी मेहनत करने के बाद भी धन लाभ या फिर सफलता क्यों नहीं मिल रही हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई बार व्यक्ति की तरक्की उसके घर के वास्तु दोष के कारण भी बाधित होती है। जानिए वास्तु के मुताबिक किन नियमों का पालन करने से घर की दरिद्रता दूर होने के साथ हर काम में सफलता मिलेगा।

loksabha election banner

इस दिशा में न रखें दर्पण या ड्रेसिंग टेबल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में दर्पण और ड्रेसिंग टेबल  कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे गृहणी के साथ-साथ घर में रह लोगों का चित्त हमेशा अशांत रहता है। घर में वास्तु दोष हो जाने के कारण कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है। इसके अलावा तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है।

Vastu Tips: भूलकर भी सुबह उठते ही न देखें ये चीजें, घर आएगा दुर्भाग्य

खिड़की लगाते समय ध्यान रखें ये बात

घर में लगा दरवाजा जिस तरह वास्तु को ठीक करने में मदद करता है। इसी तरह खिड़कियां भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए घर में खिड़की या फिर दरवाजे लगवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या विषम कभी नहीं होनी चाहिए। हमेशा सम यानी 2, 4, 6, 8, की संख्या में होनी चाहिए। क्योंकि विषम संख्या होने पर वहां रहने वाले लोगों के बीच मनमुटाव बना रहता है। इसके साथ ही बनते-बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं।

सीढ़ियों संबंधी वास्तु नियम

घर में सीढ़ियां बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनकी संख्या 10 या फिर 20 नहीं होना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके साथ ही सीढ़ी के नीचे बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

Vastu Tips: नहाने के बाद बिल्कुल भी न करें ये चार गलतियां, वरना हो जाएंगे कंगाल

बेडरूम संबंधी वास्तु नियम

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में हमेशा ताजे फूल रखना चाहिए जो कि सम संख्या में होना चाहिए। इसके साथ ही आर्टिफिशियल फूल रखने से बचना चाहिए। इससे जातक के प्रगति पर बुरा असर पड़ता है और पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर मतभेद होता रहता है।

ये वास्तु नियम भी रखें याद

  • वास्तु के अनुसार, बेडरूम में कभी भी जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।
  • घर के पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ-,सुथरा रखना चाहिए। माना जाता है कि घर में गंदगी होने से दरिद्रता का वास होता है, जिससे सुख-समृद्धि रुक जाती है। 

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.