Move to Jagran APP

Sawan 2022: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन में लगाएं ये 4 पौधे, कभी भी नहीं होगी धन की कमी

Sawan 2022 भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन माह में विभिन्न तरह के उपायअपनाते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन माह के दौरान तुलसी सहित कुछ पौधे लगाने से भोलेनाथ की कृपा होती है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 06 Jul 2022 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2022 01:43 PM (IST)
Sawan 2022: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन में लगाएं ये 4 पौधे, कभी भी नहीं होगी धन की कमी
Sawan 2022: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन में लगाएं ये 4 पौधे

नई दिल्ली, Sawan 2022, Vastu Tips For Plant: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से वातावरण शुद्ध होने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। ऐसे ही भगवान शिव का प्रिय माह सावन में कुछ पौधों को घर के अंदर लगाने से धन धान्य की बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही घर में रहने वाला हर सदस्य निरोग रहता है और तरक्की के राह में बढ़ता जाता है। आइए जानते हैं कि वह कौन से पौधे हैं जिन्हें सावन में लगाना माना जाता है शुभ।

loksabha election banner

तुलसी

सावन के माह में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसलिए घर की उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा छत पर न रखें। घर में रामा या फिर श्यामा तुलसी में से कोई भी लगा सकते हैं।

केले का पेड़

वेद-शास्त्रों के अलावा वास्तु में केले के पेड़ का काफी अधिक महत्व है। माना जाता है कि इस पेड़ में भगवान विष्णु के साथ देवों के गुरु बृहस्पति वास करते हैं। इसी कारण गुरुवार के दिन केले के पेड़ को जल चढ़ाने के साथ गुड़ चने का भोग लगाना शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में केले का पेड़ नहीं है, तो सावन माह में जरूर लगाएं। घर में इस पेड़ को लगाने से सुख-शांति के साथ धन धान्य की कमी कभी नहीं होती है।

धतूरा

आमतौर पर माना जाता है कि घर के अंदर कांटों वाला पौधा नहीं लगाना चाहिए। इसलिए आप घर के बाहर लगा सकते हैं। माना जाता है कि धतूरे के पौधे में भगवान विष्णु का वास है। ऐसे में सावन मास के मंगलवार या फिर रविवार के दिन इस पौधे को लगा लें। ऐसा करने से भगवान भोले की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी।

चंपा का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में चंपा का पौधा लगाना लाभकारी माना जाता है। सावन के माह में इस पौधे को जरूर लगाएं। इसे लगाने से भगवान शिव की कृरा तो बनी रहेगी। इसके साथ ही घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

Pic Credit- Freepik

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.