विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vastu Tips: आपकी टेबल पर रखी ये चीजें रोक रही आपकी ग्रोथ? जानें खास वास्तु नियम

Published: Wed, 28 Jan 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क हमारे ग्रोथ पर काफी हद तक असर डालते हैं। आपके टेबल पर रखी चीजें ...और पढ़ें

Vastu Tips: पौधों से जुड़ा खास वास्तु नियम (Image Source: Freepik)

Vastu Tips: पौधों से जुड़ा खास वास्तु नियम (Image Source: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम अपने काम में कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन, फिर भी ऑफिस या घर पर काम करते समय वह मानसिक शांति और तरक्की महसूस नहीं होती जिसकी हम उम्मीद करते हैं। क्या आपने कभी अपनी वर्क टेबल यानी काम करने की मेज पर ध्यान दिया है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपकी टेबल पर रखी हर छोटी-बड़ी चीज आपकी कार्यक्षमता और करियर की ग्रोथ पर काफी हद तक असर डालती हैं।

लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स की सही जगह

आज के समय में लैपटॉप हमारी वर्क टेबल का सबसे अहम हिस्सा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, लैपटॉप, कंप्यूटर या कोई भी बिजली से चलने वाला गैजेट हमेशा टेबल के दक्षिण-पूर्व (South-East) कोने में होना चाहिए। इसे आग्नेय कोण कहा जाता है, जो अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। सही दिशा में रखा लैपटॉप न केवल लंबे समय तक चलता है, बल्कि आपके विचारों में स्पष्टता भी लाता है।

मेज पर पौधों का जादू

डेस्क पर हरियाली न केवल आंखों को सुकून देती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती है। वास्तु के अनुसार, टेबल के उत्तर या पूर्व (North or East) दिशा में छोटा 'मनी प्लांट' या 'बैम्बू प्लांट' रखना बेहद शुभ माना जाता है। ध्यान रहे कि टेबल पर कभी भी कैक्टस या कांटेदार पौधे न रखें, क्योंकि ये आपसी संबंधों में कड़वाहट और काम में बाधाएं पैदा करते हैं।

Desk

(Image Source: Freepik)

चीजों का बिखराव और ग्रोथ

क्या आपकी टेबल फाइलों और कागजों से भरी रहती है? वास्तु के अनुसार, अव्यवस्थित मेज मानसिक भ्रम पैदा करती है। मेज का बीच का हिस्सा हमेशा खाली और साफ होना चाहिए, जिसे 'ब्रह्म स्थान' कहा जाता है। काम खत्म करने के बाद अपनी टेबल को साफ करना आने वाले कल की सफलता की नींव रखता है।

पानी और रोशनी का संतुलन

पानी की बोतल हमेशा टेबल के उत्तर या उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में रखें। यह दिशा जल तत्व की है और यहां पानी रखने से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, आपकी टेबल पर सही मात्रा में रोशनी होनी चाहिए। अगर आप टेबल लैंप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे दक्षिण-पूर्व कोने में रखना ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: मुख्य द्वार के लिए कौन-सी दिशा है शुभ? घर में आएगी अपार सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार, पढ़ें वास्तु नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।