Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2025 Tulsi Upay: नए साल के पहले दिन तुलसी में बांधें ये चीजें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    धार्मिक मान्यता है कि घर में तुलसी (New Year 2025 Tulsi Upay) का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन खुशहाल होता है। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए नए साल के दिन पहले दिन तुलसी के पौधे में कुछ चीजों को बांधना फलदायी साबित होता है। वास्तु के अनुसार इस उपाय से धन से हमेशा तिजोरी भरी रहती है।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Fri, 20 Dec 2024 10:35 AM (IST)
    Hero Image
    Tulsi Upay Ke Upay: तुलसी के चमत्कारी उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। यह पौधा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है और इसमें देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि रोजाना इस पौधे की उपासना और जल देने से इंसान को धन की प्राप्ति होती है और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अब कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में नए साल के पहले दिन (New Year Totke 2025) तुलसी से जुड़े कुछ उपाय कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी में कुछ चीजों को बांधने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल के दिन तुलसी (New Year 2025 Tulsi Upay) में किन चीजों को बांधने से इंसान की किस्मत चमक सकती है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

    अगर आप जीवन में आने वाले संकटों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करें। साथ ही परिक्रमा करें। इसके बाद पौधे में कलावा (Kalava) बांध दें। इस दौरान देवी लक्ष्मी से सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही इंसान की सभी मुरादें पूरी होती हैं।

    धन की होगी प्राप्ति

    इसके अलावा तुलसी के पौधे में चांदी का सिक्का भी बांध सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान को धन की प्राप्ति होती है, क्योंकि चांदी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।  

    नकारात्मक ऊर्जा होगी खत्म

    देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए तुलसी के पौधे में स्वास्तिक चिन्ह (Swastika Upay) बांध दें। इस उपाय को करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Ke Upay: तुलसी के उपाय से सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, आर्थिक तंगी होगी दूर

    खुलेंगे सफलता के मार्ग

    तुलसी में जल के अलावा गन्ने का रस भी अर्पित किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं।

    वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    इसके अलावा पूजा के दौरान मां तुलसी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें:  Tulsi Ke Upay: मनचाहे वर पाने के लिए आजमाएं तुलसी के उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'