विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस दिशा में रखा मनी प्लांट घर में लाता है दरिद्रता, तुरंत हटा लें वरना होगा भारी नुकसान

Published: Thu, 30 Apr 2026 07:45 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट की गलत दिशा आपके घर में दरिद्रता ला सकती है। आइए इससे जुड़े जरूरी नियम जानते हैं।

मनी प्लांट के नियम: गलत दिशा छीन सकती है आपकी सुख-शांति। Ai Generated Image

मनी प्लांट के नियम: गलत दिशा छीन सकती है आपकी सुख-शांति। Ai Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की सुख-समृद्धि और हरियाली के लिए अक्सर लोग घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। जैसा कि नाम से ही साफ है, इस पौधे का संबंध सीधे तौर पर धन से जुड़ा है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को सकारात्मक ऊर्जा और धन को आकर्षित करने वाला पौधा बताया गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यही मनी प्लांट अगर गलत दिशा में रख दिया जाए, तो यह फायदे की जगह भारी नुकसान पहुंचा सकता है?

वास्तु के अनुसार, गलत दिशा में रखा गया मनी प्लांट न केवल आर्थिक तंगी लाता है, बल्कि घर के सदस्यों के आपसी रिश्तों में भी कड़वाहट पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े वे नियम जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Money Plant tips

उत्तर-पूर्व में भूलकर भी न लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा मनी प्लांट के लिए सबसे अशुभ मानी गई है। इस दिशा के स्वामी बृहस्पति यानी देवताओं के गुरु हैं और मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है। ज्योतिष और वास्तु में गुरु और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में मनी प्लांट लगाते हैं, तो घर में बरकत रुक जाती है और धन भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

जमीन को न छुएं इसकी बेलें

मनी प्लांट एक बेल वाला पौधा है, जो तेजी से बढ़ता है। अक्सर लोग इसकी बेलों को नीचे की ओर लटकने देते हैं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट की बेलों का जमीन पर छूना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे घर की समृद्धि नीचे की ओर गिरने लगती है। हमेशा ध्यान रखें कि इसकी बेलें किसी धागे या डंडे के सहारे ऊपर की ओर बढ़ें। ऊपर की ओर बढ़ता पौधा जीवन में तरक्की का संकेत देता है।

सूखा पौधा देता है कंगाली का संकेत

अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट सूख रहा है या उसकी पत्तियां पीली पड़ गई हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें। सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य और दरिद्रता का प्रतीक है। ध्यान रखें कि पौधे को कभी भी सीधा धूप में न रखें, क्योंकि इससे पत्तियां जल्दी झुलस जाती हैं।

कौन सी दिशा है सबसे शुभ?

मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को सबसे शुभ माना गया है। यह दिशा शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि करती है। यहां मनी प्लांट रखने से व्यापार और नौकरी में उन्नति होती है और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।

यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र के अनुसार चुनें डोरमैट का रंग, मुख्य द्वार की दिशा बदल सकती है आपकी आर्थिक स्थिति

यह भी पढ़ें- दीपक में गोल बत्ती जलाएं या लंबी, सुधार लें अपनी गलती, क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।