विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aesthetic के चक्कर में कहीं आप भी तो घर नहीं ला रहे दुर्भाग्य? आज ही हटाएं ये 6 चीजें

Published: Thu, 28 May 2026 06:56 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं और सुख-समृद्धि में बाधा डाल सकती हैं। ...और पढ़ें

Aesthetic के चक्कर में घर न लाएं ये चीजें (Picture Credit- AI Generated)

Aesthetic के चक्कर में घर न लाएं ये चीजें (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ वस्तुएं घर में दुर्भाग्य ला सकती हैं। कहा जाता है कि ये वस्तुएं अपने साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी आमंत्रित करती हैं, जो घर की सुख-समृद्धि में बाधा डालने का काम करती हैं।

आज कल कई लोग पुरानी चीजों को घर में रखने के साथ इसे aesthetic का नाम देते हैं, जो कि वास्तु के नजरिए से गलत है। अगर आप भाग्य के मामले में सावधानी बरतना पसंद करते हैं, तो इन आम सजावटी वस्तुओं को अपने घर से आज ही निकाल दें।

बर्बादी से जुड़े तस्वीर लगाने से बचें

कुछ लोगों को अपने घर में जानवरों की खाल, युद्ध, बर्बादी या किसी विनाश से जुड़ी मूर्तियां और तस्वीर लगाने का शौक होता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर की ऊर्जा प्रभावित होने के साथ मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।

पुराने कैलेंडर और बंद घड़ी 

फेंग शुई वास्तु के अनुसार, पुराने कैलेंडर या रुकी हुई घड़ी को दीवार पर लटाकाएं रहते हैं, तो ऐसा करने से घर में खुशहाली रुक सकती है। इसलिए कैलेंडर को समय समय पर बदलने के साथ पुरानी और बंद घड़ी का इस्तेमाल करने से बचें।

टूटे शीशा भी नकारात्मकता का प्रतीक

कुछ लोग ब्रोकन ग्लास को मिरर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जो कि वास्तु के नजरिए से बेहद गलत माना जाता है। पुराने समय से ही इसे अशुभता से जोड़कर देखा जाता रहा है।

कांटेदार पौधे लगाने से बचें

कई लोग पौधे के इतने शौकीन होते हैं कि, वो लोग अपने घरों में कैक्टस और अन्य तरह के कांटेदार पौधे लगा देते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधे रिश्तों में तनाव लाने के साथ घर की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव दिखाते हैं।

सांपों की मूर्तियां भी अशुभ

पौराणिक मान्यताओं में सांपों के प्रतीकात्मक महत्व के बावजूद उनकी मूर्तियां या कलाकृतियां घर में रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इन जीवों को भय, छल औऱ छिपे हुए डर का संकेत माना जाता है।

नटराज की मूर्ति रखने से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नटराज की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तांडव नृत्य का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो उग्र ऊर्जा से जुड़ी होने के कारण घर की एनर्जी को असंतुलित कर सकती है।

यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार कहां होनी चाहिए पानी की टंकी? जानें सही दिशा और उपाय

यह भी पढ़ें- बाथरूम की ये छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं घर का वास्तु, जानें बाल्टी को लेकर क्या है नियम?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।