विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vastu: क्या आपके फोन का वॉलपेपर आपकी तरक्की रोक रहा है? जानें गैजेट्स का चमत्कारी वास्तु

Published: Tue, 27 Jan 2026 06:16 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्मार्टफोन और लैपटॉप हमारी ऊर्जा के केंद्र हैं। स्क्रीन वॉलपेपर हमारे अवचेतन मन (Subconscious Mind) को ...और पढ़ें

Vastu Tips: वॉलपेपर डालता है जीवन पर प्रभाव (Image Source: AI-Generated)

Vastu Tips: वॉलपेपर डालता है जीवन पर प्रभाव (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में हमारा स्मार्टफोन या लैपटॉप सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि हमारी ऊर्जा का एक बड़ा केंद्र बन गया है। हम दिन में सैकड़ों बार अपने फोन या लैपटॉप की स्क्रीन देखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हम जो बार-बार देखते हैं, वही विचार हमारे अवचेतन मन (Subconscious Mind) में घर कर जाते हैं। अगर आपका वॉलपेपर सही नहीं है, तो यह आपकी मानसिक शांति और तरक्की में बाधा बन सकता है।

कैसा होना चाहिए आपके स्क्रीन का वॉलपेपर?

वास्तु के अनुसार, स्क्रीन पर सकारात्मक चित्रों का होना बेहद जरूरी है। अगर आप करियर में सफलता चाहते हैं, तो उगते हुए सूरज, दौड़ते हुए सफेद घोड़े या ऊंचे पहाड़ों का वॉलपेपर लगाएं।। वहीं, अगर आप मानसिक शांति की तलाश में हैं, तो बहते हुए पानी या बुद्ध की शांत मुद्रा वाली तस्वीर बहुत लाभकारी सिद्ध होती है।

भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें

अक्सर लोग अनजाने में युद्ध, हिंसक जानवर, सूखे पेड़ या उदासी भरी तस्वीरें वॉलपेपर पर लगा देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी तस्वीरें घर और जीवन में नकारात्मकता लाती हैं और काम में रुकावटें पैदा करती हैं। इससे व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है और फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है।

Wallpaper

(Image Source: AI-Generated)

गैजेट्स रखने की सही दिशा

सिर्फ वॉलपेपर ही नहीं, बल्कि मोबाइल और लैपटॉप रखने की दिशा भी मायने रखती है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को घर की दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा, जिसे आग्नेय कोण कहा जाता है, में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में गैजेट्स रखने से वे खराब कम होते हैं और उनसे निकलने वाली तरंगें नकारात्मक प्रभाव नहीं डालतीं।

डिजिटल सफाई भी है जरूरी

वास्तु के अनुसार, फोन या लैपटॉप में फालतू के ऐप्स, पुरानी धुंधली तस्वीरें और नकारात्मक चैट्स रखना 'डिजिटल कबाड़' की तरह है। जैसे घर के कबाड़ से तरक्की रुकती है, वैसे ही फालतू का डेटा राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को बढ़ा सकता है। इसलिए समय-समय पर अपने गैजेट्स को क्लीन करते रहें।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: मुख्य द्वार के लिए कौन-सी दिशा है शुभ? घर में आएगी अपार सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें- Vastu For Bathroom: बाथरूम में रखी खाली बाल्टी छीन सकती है आपकी सुख-शांति, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।