विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर में बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकते हैं देवी-देवता

Published: Tue, 16 Sep 2025 11:42 AM (IST)

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आप अपने घर के मंदिर में कुछ नियमों का पालन करते हैं ...और पढ़ें

Vastu Tips for home temple in hindi
Vastu Tips for home temple in hindi

HighLights

  1. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
  2. वास्तु शास्त्र में मंदिर को माना गया है घर का सबसे पवित्र स्थान।
  3. मंदिर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आती है सकारात्मकता।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर (Vastu tips for your mandir) को विशेष महत्व दिया जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपने मंदिर  में कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना आपको देवी-देवताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं मंदिर से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम।

कैसा होना चाहिए मंदिर

आपका मंदिर हवादार होना चाहिए और उसे इस तरह से रखें कि उसमें पर्याप्त रोशनी आए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार, घर में लकड़ी या फिर संगमरमर का मंदिर बनवाना शुभ माना जाता है।

अपने अपने मंदिर में सफेद, क्रीम या हल्के पीले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं गहरे रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए। आप सकारात्कता को बढ़ाने के लिए अपने मंदिर में घंटी भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही मंदिर (Vastu tips for your mandir) में मंगल कलश और गंगाजल रखना भी काफी शुभ माना जाता है।

(Picture Credit: Freepik)

क्या है मंदिर की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मंदिर को घर की उत्तर-पूर्वी दिशा यानी ईशान कोण में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसके साथ ही आपके मंदिर (Vastu tips for mandir) का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें, कि मंदिर बेडरूम या बाथरूम के पास नहीं होना चाहिए। वरना नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। इस सभी बातों का ध्यान रखने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास बना रहता है।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

जरूर रखें इन बातों का ध्यान

घर के मंदिर में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी जरूरी रूप से ध्यान रखें कि घर का मंदिर कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए। आप इसे थोड़ी ऊंचाई पर किसी मेज या स्टैंड पर रख सकते हैं। आपका मंदिर घर की किसी शांत जगह पर होना चाहिए, ताकि आपको पूजा-पाठ के दौरान ध्यान करने में मदद मिल सके। साथ ही अपने मंदिर के नीचे या आसपास जूते-चप्पल, कूड़ेदान या फिर झाड़ू आदि बी नहीं रखना चाहिए। 

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: खराब घड़ी भी सही कर देगी आपका समय, बस फेंकने से पहले कर लें ये उपाय

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में कछुए की मूर्ति रखने से मिलते हैं कई फायदे, इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।