Move to Jagran APP

Vastu Tips for Money Plant: जानें, किस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आती है घर में समृद्धि

Vastu Tips for Money Plant वास्तु के अनुसार मनी प्लांट अपने नाम के अनुरूप आपके घर में धन संपत्ति और समृद्धि लाता है परंतु इसको लगाने से पहले सही दिशा और स्थिति का विचार कर लेना जरूरी है वरना मनी प्लांट का पौधा नकारत्मक असर भी डालता है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 04:00 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 04:00 PM (IST)
Vastu Tips for Money Plant: जानें, किस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आती है घर में समृद्धि
जानें, किस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से आती है घर में समृद्धि

Vastu Tips for Money Plant: हम, अक्सर अपने घर या ऑफिस में मनी प्लांट के पौधे को शो प्लांट के तौर पर लगाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु की दृष्टि से भी मनी प्लांट का बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट अपने नाम के अनुरूप आपके घर में धन, संपत्ति और समृद्धि लाता है परंतु इसको लगाने से पहले सही दिशा और स्थिति का वास्तु के दृष्टिकोण से विचार कर लेना जरूरी है, वरना मनी प्लांट का पौधा नकारत्मक असर भी डालता है। आज हम आपको मनी प्लांट के बारे में कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताएंगे, जो आपके घर में पैसों का पेड़ लगने की कहावत सही साबित कर देगा।

loksabha election banner

1-मनी प्लांट को हमेशा अपने घर या ऑफिस के आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ये दिशा मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे लाभदायक मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से धन- संपत्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है।

2- आग्नेय कोण का प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है, इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपके लिए शुक्र ग्रह के सकारत्मक असर में वृद्धि होने लगती है। शुक्र ग्रह व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य लाता है।

3-मनी प्लांट के पौधे को कभी भी इशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इशान कोण में मनी प्लांट लगाने से विपरीत असर होता है। घर में धन की हानि होने लगती है तथा व्यापार में भी गिरावट आती है।

4-वास्तुशास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। घर के बाहर लगाने से मनी प्लांट पर दूसरों की निगेटिव एनर्जी का विपरीत असर होने लगता है।

5-मनी प्लांट की बेल को हमेशा ऊपर की ओर बढ़ना चाहिए,इसकी बेल जितना फैलती और बढ़ती है, उतना ही आपकी धन समृद्धि में भी बढ़ोत्तरी होती है। मनी प्लांट की बेल का नीचे की बढ़ना नकारात्मक असर पैदा करता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.