Move to Jagran APP

Feng Shui Tortoise Tips: जानें कैसे फेंगशुई कछुआ ला सकता है आपके जीवन में तरक्की और समृद्धि

Feng Shui Tortoise Tips फेंगशुई में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा और लम्बी आयु का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई कछुए को अपने घर या ऑफिस में रखने से कार्य में प्रगति होती है और तरक्की मिलती है। आइए जानते हैं फेंगशुई कछुए के और उपाय...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 12:52 PM (IST)
Feng Shui Tortoise Tips: जानें कैसे फेंगशुई कछुआ ला सकता है आपके जीवन में तरक्की और समृद्धि
जानें कैसे फेंगशुई कछुआ ला सकता है आपके जीवन में तरक्की और समृद्धि

Feng Shui Tortoise Tips: कछुआ या कश्यप का हिंदू धर्म में भी विशेष महत्व है। भगवान विष्णु का एक अवतार, जिसे कश्यप अवतार के नाम से जाना जाता है, कछुए का ही एक रूप है, इसलिए माना जाता है कि जहां कछुए के रूप में भगवान विष्णु रहते हैं, वहां विष्णुप्रिया मां लक्ष्मी का स्वतः आगमन होता है। उस घर में धन, सम्पत्ति और समृद्धि की कभी कोई कमी नहीं रहती, पर आज हम आपको बताएँगे फेंगशुई में कछुए के महत्व के बारे में...

loksabha election banner

1-फेंगशुई में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा और लम्बी आयु का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, फेंगशुई कछुए को अपने घर या ऑफिस में रखने से कार्य में प्रगति होती है और तरक्की मिलती है।

2-नया व्यापार शुरू करते समय अपने ऑफिस या दुकान में चांदी का बना हुआ फेंगशुई कछुआ रखना शुभ माना जाता है।

3-अगर आप अपने करियर में तरक्की चाहते हैं, तो आपको काले रंग के कछुए को अपने कार्य स्थल की उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

4-कछुए को फेंगशुई में संरक्षक या गार्जियन भी माना जाता है, इसलिए घर के पश्चिम दरवाजे पर फेंगशुई कछुए को रखना घर की सुरक्षा को बढ़ाता है।

5-जिन दंपत्ति को संतान का सुख नहीं मिल रहा हो, उन्हें अपने घर में पीठ पर छोट कछुआ लिए हुए मादा फेंगशुई कछुए को अपने घर में रखना चाहिए।

6-कछुए के परिवार को अपने ड्राइंग रूम में रखने से घर का माहौल अच्छा बना रहता है। परिवार में मेलजोल और तरक्की में वृद्धि होती है।

7-घर में धन संबंधी परेशानी हो, तो आपको क्रिस्टल वाला कछुआ रखना चहिए।इससे आर्थिक हानि में कमी आएगी और धन-लाभ के संयोग बनने लगेंगे।

8-फेंगशुई कछुए को रखने के सही तरीके को भी जान लेना चाहिए वरना ये नकारात्मक असर देने लगता है। फेंगशुई कछुए का मुहं हमेशा पूर्व की दिशा में होना चाहिए और इसे बर्तन में जल भर कर रखना फेंगशुई की नज़र से सही माना जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.