विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jyotish Tips: बुरी किस्मत नहीं छोड़ रही आपका पीछा? तो आज ही आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Thu, 30 Nov 2023 09:52 AM (IST)

Tips for Good Luck ज्योतिश शास्त्र और वास्तु शास्त्र में कई ऐसे तरीके बताए गए हैं जिनके द्वारा व्यक्ति अपने ...और पढ़ें

Tips for Good Luck दुर्भाग्य दूर करने के आसान उपाय।
Tips for Good Luck दुर्भाग्य दूर करने के आसान उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Astrology Tips: कई लोगों की ये शिकायत होती है कि काफी कोशिशों के बाद भी उनका दुर्भाग्य दूर नहीं हो रहा है। इसके पीछे ग्रहों का दुष्प्रभाव भी प्रभाव हो सकता है। इसके लिए आप ये छोटे-छोटे उपाय अपना सकते हैं, जिनके द्वारा कुछ ही दिनों में आपकी बुरी किस्मत, अच्छी किस्मत में बदल सकती है। आइए जानते हैं दुर्भाग्य को दूर करने के ऐसे ही कुछ उपाय।

दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

हिंदू धर्म में रोजाना पूजा-पाठ करने का विधान है। ऐसे में घर के मंदिर में प्रतिदिन ईश्वर के समक्ष कपूर का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इसके साथ ही रोजाना पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर स्नान करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। नारियल के तेल में कपूर को मिलाकर यह तेल तैयार किया जा सकता है।

नमक से करें ये उपाय

वास्तु और ज्‍योतिष शास्‍त्र की दृष्टि से नमक एक बहुत ही उपयोगी और प्रभावशाली वस्तु है। यदि आप रोजाना पानी में एक चुटकी नमक डालकर घर में पौछा लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है। साथ ही पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर नहाने से भी व्यक्ति अपने दुर्भाग्य से छुटकारा पा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Feng Shui Tips: फेंगशुई के अनुसार घर में रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी से लेकर करियर की हर बाधा होगी दूर

शुक्रवार के दिन करें ये काम

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। वहीं, शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित माना गया है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें एक लाल गुलाब अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'