Move to Jagran APP

Plant Vastu Tips: घर में लगाएं ऐसे पौधे, जिनसे बढ़ती है सुख और समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे के वातारण की सभी चीजों का प्रभाव हम पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार हमारे आस-पास ऐसे पेड़-पौधे होने चाहिए जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो क्योंकि कई पौधों का घर के आस-पास होना शुभ नहीं माना जाता है।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 05:42 PM (IST)
Plant Vastu Tips: घर में लगाएं ऐसे पौधे, जिनसे बढ़ती है सुख और समृद्धि
घर में लगाएं ऐसे पौधे, जिनसे बढ़ती है सुख और समृद्धि

Plant Vastu Tips: इंसान अपने सुख के लिए अनेक उपाय करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे वातारण में सभी चीजों का प्रभाव हम पर पड़ता है। घर में पेड़-पौधे लगाने से आस-पास के माहौल में ताजगी और घर में रहने वाले लोग हमेशा स्‍वस्‍थ रहते हैं।, इसलिए हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि हमारे आस-पास क्या होना चाहिए और क्या नहीं। हमारे आस-पास ऐसे पौधे होने चाहिए, जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो, इसीलिए घर के बगीचे में लाभकारी पौधे लगाएं क्योंकि कई पेड़ पौधों का घर के आस-पास होना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि कौन सा पेड़ लगाना शुभ माना गया है।

loksabha election banner

1. तुलसी का पौधा

पुराणों के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा बहुत ही लाभकारी है। इसमें लक्ष्मी का वास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां पर श्री विष्णु की कृपा बनी रहती है। तुलसी का पौधा घर के सभी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की ताकत रखता है। हालांकि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं होना चाहिए।

2. केले का पौधा

केले के पौधा से धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हैं। गुरुवार को इसकी पूजा की जाती है। अधिकतर केले के पत्ते का ही इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके समीप अगर तुलसी का पेड़ भी लगा हो, तो वह अत्याधिक शुभकारी होता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है।

3. बेल का वृक्ष

मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को बेल का वृक्ष बहुत ही पंसद है। वे स्वंय इस वृक्ष में निवास करते हैं। घर में बेल के वृक्ष को लगाने से धन संपदा की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और सारे संकट भी दूर होते हैं।

4. अश्वगंधा का पौधा 

अश्वगंधा को घर में लगाने से समस्त वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। यह पौधा जीवन को सुखमय बनाता है। इस पौधे से आयुर्वेदिक औषधि भी तैयार की जाती है।

5. आंवले का पेड़ 

आंवले के पौधे की पूजा करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं, इसीलिए घर में आंवले का पेड़ लगाना बहुत ही हितकारी समझा जाता है। इसे उत्तर या पूरब दिशा में लगाना अत्यंत लाभदायक है। इसकी नित्य पूजा-अर्चना से कष्टों का निवारण होता है।

6. नारियल का पेड़

मान्यता के अनुसार, घर में नारियल का पेड़ लगाने के मान-सम्मान में वृद्धि होती है। नारियल का पेड़ भी बहुत लाभकारी होता है।

7. अशोक का पौधा

घर में अशोक का पौधा लगाना बहुत शुभकारी माना जाता है। यह शोक को दूर करने वाला और प्रसन्नता देने वाला वृक्ष माना जाता है। घर के बगीचे में इसके रहने से आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

8. नीम का पेड़

शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति नीम के सात पेड़ लगाता है, उसे मृत्यु के बाद शिवलोक की प्राप्ति होती है तथा जो व्यक्ति नीम के तीन पेड़ लगाता है, उसे सूर्य लोक के सुख प्राप्त होते हैं। घर में इस पेड़ का लगाना शुभ माना गया है। यह सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है।

9. गुड़हल का पौधा

ज्योतिष के अनुसार, गुड़हल का पौधा सूर्य और मंगल से संबंध रखता है। इसके पौधे को घर में कहीं भी लगाया जा सकता है। हनुमान जी और माँ दुर्गा को नित्य गुडहल अर्पित करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं। मंगल ग्रह की समस्या, संपत्ति की बाधा तथा कानून संबंधी समस्या भी दूर हो जाती है।

10. बांस का पौधा

घर में बांस का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है। यह आपके समृद्धि और सफलता में वृद्धि करते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.