Move to Jagran APP

Vastu Dosh: करियर और कारोबार को देना चाहते हैं नई उड़ान, तो वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

Vastu Dosh जीवन में सुख और शांति को बरकरार रखने के लिए वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि घर में किचन बाथरूम आदि जगहों पर भी वास्तु नियमों का पालन करें। गलत दिशा में इन चीजों के निर्माण से करियर में बाधा आती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Tue, 21 Mar 2023 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 04:42 PM (IST)
Vastu Dosh: करियर और कारोबार को देना चाहते हैं नई उड़ान, तो वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
Vastu Dosh: करियर और कारोबार को देना चाहते हैं नई उड़ान, तो वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Vastu Dosh: सनातन धर्म में वास्तु का विशेष महत्व है। रोजगार, कारोबार, गृह निर्माण से लेकर प्रवेश तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। इसके अलावा, शादी, विवाह, सगाई, विदाई समेत सभी अनुष्ठानों में भी वास्तु का ख्याल रखा जाता है। अगर वास्तु नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो जीवन में अस्थिरता आ जाती है। साथ ही घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा, रोजगार और कारोबार में मन मुताबिक सफलता नहीं मिलती है। अगर आप भी अपने करियर और कारोबार को नई उड़ान देना चाहते हैं, तो वास्तु के इन नियमों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-जाने अनजाने में लोग दक्षिण दिशा में खिड़कियां बनवा देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर की दक्षिण दिशा में खिड़कियां नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही परिवार में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। इसके लिए घर की दक्षिण दिशा में खिड़की न रखें। इससे करियर और कारोबार में भी दिक्कत आती है।

-समय देखने और जानने के लिए हम सभी लोग अपने घर की दीवार पर घड़ी लगाते हैं। हालांकि, वास्तु में घड़ी की दिशा के बारे में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना शुभ नहीं होता है। इससे करियर और कारोबार में बाधा आती है। इसके लिए घड़ी की दिशा का भी ध्यान रखें।

-अगर आप अपने करियर को नई उड़ान देना चाहते हैं, तो घर की दक्षिण दिशा में आइना न लगाएं। इससे भी वास्तु दोष लगता है। आप उत्तर-पूर्व दिशा में आईना लगा सकते हैं। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

-जीवन में सुख और शांति को बरकरार रखने के लिए वास्तु का ध्यान रखना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि घर में किचन, बाथरूम आदि जगहों पर भी वास्तु नियमों का पालन करें। गलत दिशा में इन चीजों के निर्माण से करियर और कारोबार में बाधा आती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.