Vastu Tips: क्या आपके घर में भी हैं ये चीजें तो घर से जा सकती है बरकत, आज ही कर दें इन्हें घर से बाहर
Vastu Tips आज के समय में हर कोई अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चाहें हम कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें सफल नहीं हो पाते हैं।
Vastu Tips: आज के समय में हर कोई अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चाहें हम कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें सफल नहीं हो पाते हैं। कई बार ऐसा वास्तु दोषों के चलते होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी दे रहे हैं जिनके चलते घर में कभी-भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं वास्तु के इन नियमों के बारे में।
1. अगर किसी घर में औरतों का सम्मान नहीं किया जाता है तो उस घर में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। अगर आपके घर में भी ऐसा होता है तो आपके घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है।
2. अगर आपके घर में सूखा हुआ मनीप्लांट है तो इसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। इससे आपके घर में बरकत नहीं आती है। साथ ही धन हानि के भी संकेत मिलते हैं।
3. अगर आपके घर में तिजोरी है या फिर अलमारी है तो आपको इसे दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि अलमारी का दरवाजा दक्षिण दिशा में नहीं खुलना चाहिए।
4. अगर आपके घर में टूटे बर्तन हैं तो उसे घर से बाहर निकाल दें। इसके अलावा अगर आपके ऑफिस में रुका हुआ पेन रखा है तो उसे भी निकाल कर फेंक दें। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इससे घर में गरीबी आती है।
5. घर की छत पर कभी-भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में घर की छत पर एक दीपक या लाइट जरूर लगा देनी चाहिए।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '