Move to Jagran APP

Holi 2022: धन लाभ के लिए होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा

Holi Vastu Tips 2022 हिंदू धर्म में होली का काफी अधिक महत्व है। इस साल 18 मार्च को होली खेली जाएगी। जानिए धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए होली के दिन कौन से वास्तु उपाय करना होगा शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2022 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 09:48 AM (IST)
Holi 2022: धन लाभ के लिए होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा
होली के दिन आजमाएं ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, Holi Upay: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप माना जाता है। इस दिन हर कोई शत्रुता भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में होली के दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए विशेष उपाय बताए गए हैं। वहीं वास्तु शास्त्र में भी होली संबंधित कुछ उपाय दिए गए हैं। इन उपायों को करके घर में खुशहाली, सुख-शांति ला सकते हैं। जानिए घर में सकारात्मक एनर्जी के लिए किन उपायों को करना होगा शुभ। बता दें कि इस साल 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

loksabha election banner

होली के दिन करें ये वास्तु उपाय

घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसी तरह होली के दिन घर के बाहर रंगोली बना सकते हैं। रंगोली बनाने के लिए पीला, गुलाबी, हरा और लाल रंग का इस्तेमाल करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी। इसके साथ ही घर-परिवार के सदस्य प्रेम से रहेंगे।

ग्रह दोष दूर करने के साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए होली के दिन घर के बाहर या अंदर हरे पेड़-पौधे लगा सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष भी ठीक होगा, साथ ही घर के सदस्यों के बीच हो रहे विवाद से छुटकारा मिलेगा।

वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो होली के दिन राधा-कृष्ण की तस्वीर या फिर मूर्ति घर में स्थापित करें। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।

होली के दिन गणपति जी को भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मोदक, मिठाई या फिर ठंडाई का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से गणपति की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी।

होली के दिन घर या फिर ऑफिस में पूर्व दिशा की ओर उगते हुए सूरज की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपके पदोन्नति के साथ किस्मत हमेशा साथ देगी।

होली के दिन घर की छत में लगे ध्वज को बदलना शुभ माना जाता है। इस दिन ध्वज बदलने से सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही परिवार के बीच प्यार बढ़ता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.