फेंगशुई में इस दिशा को माना गया है 'मनी कार्नर', इन टिप्स से बढ़ाएं धन और समृद्धि
फेंगशुई में घर के एक ऐसे कोने का जिक्र किया गया है, जिसमें यदि आप फेंगशुई से जुड़े नियमों का ...और पढ़ें
-1775540432986_m.webp)
फेंगशुई मनी कॉर्नर टिप्स (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
दक्षिण-पूर्व दिशा को फेंगशुई में कहते हैं 'मनी कॉर्नर'
इन चीजों को रखकर बढ़ा सकते हैं सकारात्मक ऊर्जा
मनी कॉर्नर में पर्याप्त रोशनी का ध्यान रखना है जरूरी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई, जो चीनी वास्तु शास्त्र है, उसमें ऊर्जा को विशेष महत्व दिया जाता है, जिसे 'ची' (Chi) कहते हैं। साथ ही फेंगशुई में ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए कई टिप्स भी बताए गए हैं। अगर आप घर के इस कोने में फेंगशुई नियमों का ध्यान जरूर रखें, तो इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बरकरार रहता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
इसे कहा जाता है ‘मनी कॉर्नर’
फेंगशुई में घर के दक्षिण-पूर्व (South-East) हिस्से को ‘मनी कॉर्नर’ या ‘वेल्थ एरिया’ कहा जाता है। फेंगशुई में इस दिशा को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर इस दिशा की ऊर्जा में रुकावट आती है, तो इससे आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
रख सकते हैं ये पौधे
आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में जेड प्लांट (Jade Plant), मनी प्लांट या लकी बैम्बू जैसे पौधे लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि पौधे हरे-भरे होने चाहिए, क्योंकि इस दिशा में सूखे हुए पौधे रखने से आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

(Picture Credit- AI Generated)
आती है सुख-समृद्धि
दक्षिण-पूर्व में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए आप इस दिशा में एक छोटा वॉटर फाउंटेन लगा सकते हैं। फेंगशुई में पानी को शुद्ध ऊर्जा और धन के प्रवाह के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में इस दिशा में फाउंटेन लगाने से समृद्धि आती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि फाउंटेन की धारा घर के अंदर की ओर होनी चाहिए, न कि बाहर की ओर।
रखें इन बातों का ध्यान
इस बात का ध्यान रखें कि घर के ‘मनी कॉर्नर’ यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में हमेशा पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। ऐसे में आप इस दिशा में एक लैंप भी लगा सकते हैं। वहीं अगर इस कोने में अंधेरा है, तो वह आर्थिक तंगी को न्यौता देता है।
दक्षिण-पूर्व दिशा में आप बैंगनी, गहरा हरा या फिर नीले रंग का उपयोग कर सकते हैं। फेंगशुई में माना गया है कि क्रिस्टल ऊर्जा को संचित करता है। ऐसे में आप इस दिशा में ‘सिट्रीन स्टोन’ या ‘मर्चेंट स्टोन’ रख सकते हैं, जिससे आपको व्यापार और नौकरी में भी लाभ देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: ऐसा होना चाहिए आपका मेनडोर, ताकि सिर्फ पॉजिटिविटी ही आए अंदर
यह भी पढ़ें - Feng Shui Tips: आज ही घर में लगाएं ये खास तस्वीरें, फेंगशुई से जानें सही दिशा और लाभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
