Move to Jagran APP

Feng Shui Tips: गुडलक के लिए आज की घर लाएं ये पांच चीजें, दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा

Feng shui Item For Money फेंगशुई के अनुसार घर से नेगेटिव एनर्जी निकालना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके प्रभाव से हर सदस्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में चाहे तो घर में इन चीजों को रख सकते हैं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 24 Mar 2022 11:47 AM (IST)Updated: Thu, 24 Mar 2022 11:47 AM (IST)
Feng Shui Tips: गुडलक के लिए आज की घर लाएं ये पांच चीजें, दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा
Feng shui Item For Money: सुख-समृद्धि के लिए घर लाएं ये चीजें

नई दिल्ली, Feng shui Item For Money: कई बार घर के वास्तु दोष के कारण निगेटिव एनर्जी वास करने लगती है। जिसके कारण वहां रहने वाले व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आर्थिक हानि के साथ शारीरिक और मानसिक नुकसान भी हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि घर के वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सके। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर में मौजूद चीजों के द्वारा भी पॉजिटिव एनर्जी लाई जा सकती हैं। अगर इन्हीं ठीक ढंग से सही दिशा में रखा जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी अच्छा पड़ेगा। ऐसे ही जानिए उन पांच चीजों के बारे में जिन्हें सौभाग्य और समृद्धि के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए अच्छे माने जाते हैं।

loksabha election banner

मेंढक

फेंगशुई में मेंढक का बहुत अधिक महत्व है। यह व्यक्ति को सफलता दिलाने के साथ आर्थिक लाभ मिलता है। इसके साथ ही यह व्यापार में तरक्की दिलाने के साथ नौकरी में पदोन्नति दिलाता है और वास्तु दोषों से छुटकारा दिलाता है। मनी फ्रॉग को प्रवेश द्वार के किसी टेबल आदि में रखें। फर्श पर रखने से बचना चाहिए। अगर आप भी अपने घर में मेंढक रख रहे हैं तो इसकी देखरेख का पूरा ध्यान रखें। इसे साफ-सुथरा रखें। इससे आपको धन लाभ मिलेगा।

कछुआ

फेंगशुई कछुआ कई तरह से बना होता है इसमें कांच, धातु, मिट्टी, क्रिस्टल और लकड़ी आदि शामिल है। इसे घर में रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यवसाय में उन्नति मिलती है। अगर इसे नियम के अनुसार घर पर रखा जाए को आपको सौभाग्य और धन की प्राप्ति होगी।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा वास्तु और फेंगशुई के हिसाब से सबसे अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इसे घर में रखने से ढेर सारी खुशियां और भाग्य लेकर आता है। यह आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देता है। इसे अपने घर के मुख्य द्वार के सामने एक मेज पर रखना चाहिए। इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा।

क्रिस्टल कमल

फेंगशुई के हिसाब से यह भाग्य और धन को आकर्षित करता है।इसके साथ ही रिश्तों में मिठास भरने के साथ जीवन में रोमांस चाहने वालों के लिए सौभाग्य लाता है। किस्ट्रल कमल घर में रखने से वास्तु दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए क्रिस्टल कमल को दक्षिण-पश्चिम कोने में या फिर खिड़की के पास रखना शुभ होगा।

इविल आई (The Evil Eye)

फेंगशुई के अनुसार, घर और वहां रहने वाले सदस्यों को बुरी नजर से बचाने के लिए यह चीज सबसे बेस्ट मानी जाती है। ये फेंगशुई आइटम आपके घर में बुरी और आसुरी ऊर्जाओं को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही बुरी नजर के कारण होने वाली समस्याओं से निजात मिलता है। इसे आप हॉल में या फिर बैठक वाले कमरे में रख सकते हैं।

Pic Credit- Instagram/trendygifts4you/ crystallise_me/yashkapoor.official/crystals_fengshui_vastu/kellykelzmaloney

डिसक्लेमर'

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.